फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   jaat block haridwar highway on 22 feb

बाइस को हरिद्वार मार्ग जाम करेंगे जाट

Sun, 21 Feb 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sun, 21 Feb 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा में चल रहा जाट आरक्षण आंदोलन यूपी तक पहुंचने लगा है। मुरादाबाद में 22 फरवरी को हरिद्वार मार्ग जाम करने का एलान किया गया है। छजलैट में किसान भवन के सामने रास्ता रोका जाएगा। शनिवार को मीटिंग करके इसका फैसला किया गया। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की मीटिंग में कहा गया कि हरियाणा के जाट आरक्षण आंदोलन का पूरा समर्थन किया जाएगा।
विज्ञापन



मुरादाबाद में भी आंदोलन होगा। जिलाध्यक्ष नीरज चौधरी ने बताया कि बाइस फरवरी को हरिद्वार मार्ग जाम किया जाएगा। छजलैट में किसान भवन के सामने रास्ता रोका जाएगा। इसके लिए पूरी प्लानिंग कर ली गई है। समाज के लोग बड़ी संख्या में यहां जुटेंगे। मीटिंग में कहा गया कि हरियाणा सरकार आंदोलनकारियों पर गोलियां चलवा रही है। जबकि वह लोग अपना हक मांग रहे हैं।
विज्ञापन




सरकार को चाहिए कि तत्काल आरक्षण दिया जाए। इस दौरान धनवीर सिंह, चौधरी प्रणदीप सिंह, अजय वर्मा, लता चौधरी, चंद्रपाल सिंह, अरविंद चौधरी एडवोकेट, शिव स्वरूप वर्मा, नन्हें चौधरी, चौधरी तेज सिंह, चौधरी विजयपाल सिंह, सतवीर सिंह मान, एसएस राठी, ओंकार सिंह,  नितिन चौधरी, चकित चौधरी समेत तमाम लोग मौजूद रहे। मीटिंग जाट महासभा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह के आवास पर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैठक की अध्यक्षता जम्मू कश्मीर जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी कमल सिंह ने की। यहां अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के लिए चौधरी रणधीर सिंह को मुरादाबाद ब्लाक का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि लता चौधरी को महिला मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed