फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   It will rain for four days, even strong sunlight will not come out

चार दिनों तक होगी बारिश, तेज धूप भी नहीं निकलेगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
It will rain for four days, even strong sunlight will not come out
मुरादाबाद। शक्रवार को मौसम बदला और दिन भर रुक-रुककर बारिश होती रही। इस बारिश से पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले तीन से चार दिन तक जिले में बारिश होने की संभावना जताई है। तापमान में भी चार डिग्री तक की गिरावट आएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था। आसमान में काली घटा थी और बादल छाए थे। करीब 10 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई और रुक-रुककर शाम तक जारी थी। बारिश से तापमान में भी गिरावट आई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री पहुंच गया था। जिससे लोगों को गर्मी से भी काफी राहत मिली और ये राहत अगले चार दिनों तक रहने की संभावना है।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक आरके सिंह ने बताया कि बारिश का ये क्रम मंगलवार तक जारी रहेगा। जिले में अधिकांश स्थानों पर मध्यम बारिश होगी। शुक्रवार को करीब 28 मिलीमीटर बारिश हुई है। अगले चार दिनों तक इसी तरह मध्यम बारिश के आसार हैं। कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है लेकिन अधिकांश जिले में समान्य बारिश के ही आसार हैं। चार दिनों तक धूप भी नहीं निकलेगी और आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों के लिए फायदेमंद रही बारिश
रविवार को हुई बारिश सभी फसलों के लिए लाभकारी है। कृषि उप निदेशक सीएल यादव ने बताया कि इस समय गन्ना, धान सहित सभी फसलों को पानी की जरूरत है। मध्यम बारिश से खेतों में पानी की कमी दूर हो गई है। जिला उद्यान अधिकारी गया प्रसाद ने बताया कि सब्जियों की खेती के लिए भी हल्की बारिश लाभकारी है। इससे खेतों को पानी मिला है। लगातार तेज बारिश होने से खेतों में पानी भरता है तभी उन्हें नुकसान होता है।
बारिश से शहर में कई जगह जलभराव ,गंदगी से बुरा हाल
शुक्रवार को दिन भर हुई बारिश की वजह से शहर में कई स्थानों पर जलभराव और गंदगी से बुरा हाल रहा। नगर निगम कार्यालय के पास दुकानों के आगे पानी भर गया।
निगम कार्यालय गेट के सामने से पुराने अस्पताल तक पानी भरा रहा। यहां के कुछ व्यापारियों ने बताया कि निगम के सामने कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे निर्माण कर चबूतरे बना रखे हैं। इस वजह से बारिश का पानी नालों में नहीं जा पाता और दुकानों के सामने भर जाता है लेकिन नगर निगम केे अधिकारियों की नजर इन पर नहीं जाती।

इसके अलावा लाइनपार में मंडी समिति गेट के आगे एकता कालोनी में भी गली में पानी भर गया। जिससे आने जाने वालों को काफी परेशानी हुई। लोगों ने बताया कि पहले बारिश का पानी मंडी समिति के मैदान में चला जाता था लेकिन जब से मंडी समिति ने यहां दीवार बनाई है गली में पानी भर जाता है और लोगों का आना जाना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा मानसरोवर कालोनी और आशियाना क्षेत्रों में भी सीवर लाइन डलने वाले स्थानों पर कीचड़ और फिसलन बन गई थी। कटघर, गांधी नगर में भी कीचड़ बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed