फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   It rained heavily in Bappa's farewell amid showers.

Moradabad News: फुहारों के बीच बप्पा की विदाई में जमकर बरसा रंग-गुलाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
It rained heavily in Bappa's farewell amid showers.
मुरादाबाद। शहर में हर्षोल्लास से गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। सुबह से लेकर रात तक हर कोई बप्पा की आराधना में लगा हुआ है। पिछले चार दिन से विसर्जन का दौर भी शुरू हो गया है। शुक्रवार काे हल्की बारिश के बीच जगह-जगह से रंग-गुलाल उड़ाते हुए बप्पा की प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए श्रद्धालु रामगंगा तट पर पहुंचे।
विज्ञापन

शुक्रवार को बच्चे हों या युवा, महिला या पुरुष हर कोई बप्पा की भक्ति में लीन होकर झूमता दिखाई दे रहा था। रामगंगा विहार, जिगर कॉलोनी, गुलाबबाड़ी, लालबाग व अन्य घाटों पर रामगंगा नदी के किनारे जबरदस्त रौनक दिखाई दी। गजानन के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। विसर्जन के बाद श्रद्धालुओं ने नदी में आस्था की डुबकी भी लगाई।
विज्ञापन

श्री सनातन धर्म मंदिर आदर्श नगर पंजाबी कॉलोनी में चल रहे गणेश महोत्सव के सातवें दिन शुक्रवार सुबह हवन पूजन, भंडारा किया गया। इसके बाद भक्तों ने गणेश जी की विसर्जन शोभायात्रा श्री सनातन धर्म मंदिर आदर्श नगर से निकाली। शोभायात्रा ईदगाह रोड, लाजपत नगर, थाना कटघर रामपुर रोड, संभल चौराहा, इंपीरियल चौराहा, कपूर कंपनी, पीली कोठी, मधुबनी होते हुए सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट के पीछे रामगंगा घाट पर पहुंची। यहां पर गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों के बीच गणपति की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। पंडित हरि नारायण जोशी ने कहा कि गणपति महोत्सव निर्विघ्न संपन्न हुआ है। इस दौरान राजीव गुंबर एडवोकेट, काले पहलवान, गोल्डी शर्मा, राकेश बाटला, राजकुमार शर्मा, अनिल छाबड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री गणेश महोत्सव समिति की ओर से शुक्रवार को विसर्जन यात्रा निकाली गई। गोविंद पाल ने बताया कि विसर्जन यात्रा कटघर स्थित डिप्टी साहब का मंदिर परिसर से निकाली गई। यात्रा मंदिर से शुरू होकर रामगंगा नदी के किनारे पहुंची। यहां पर विधि विधान से भगवान की पूजा की गई। बप्पा से अगले वर्ष आने की प्रार्थना की। इस दौरान ब्रजेश पाल, राजेश सूर्या, आशुतोष गुप्ता, सुमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।

-----------
प्रीत विहार से भी निकाली विसर्जन यात्रा
प्रीत विहार खुशहालपुर से गणपति विसर्जन यात्रा निकाली गई। निखिल चौहान, अजय प्रजापति, हिमांशु ठाकुर, रजत ठाकुर, अक्षय भटनागर पूरे श्रद्धाभाव से बप्पा की प्रतिमा को लेकर रामगंगा नदी के किनारे पहुंचे। यहां पर पूजा कर बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
पीएसी से अनु, अंजलि गणेश मूर्ति को विसर्जित करने के लिए रामगंगा नदी पहुंचीं और बप्पा से अगले वर्ष आने की प्रार्थना कर विसर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed