फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   It is located on the Delhi-Lucknow Highway bridge over the Ganges River in the Katghar area.

Moradabad News: कटघर क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे स्थित गांगन नदी के पुल पर हादसा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
It is located on the Delhi-Lucknow Highway bridge over the Ganges River in the Katghar area.
मुरादाबाद। कटघर क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे स्थित बाईपास पर मंगलवार की दोपहर करीब 2.30 बजे रोडवेज बस ने आगे चल रही बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार गर्भवती महिला सिमरन (30), तीन साल के बेटे दानियाल और बहन मंतशा (21) की मौत हो गई। बाइक चला रहे सिमरन के पति जुनैद की गंभीर चोटों के कारण हालत गंभीर है।
विज्ञापन


बाईपास पर स्थित गांगन नदी के पुल पर हुए हादसे की वजह तेज रफ्तार बस की ओवरटेकिंग बताई जा रही है। किसी वाहन से आगे निकलते समय गति ज्यादा होने से बस असंतुलित हो गई और बाइक के पिछले हिस्से से जा टकराई। हादसा होते ही चालक साहिबाबाद डिपो की बस को कुछ दूरी पर रोककर भाग गया।
विज्ञापन


एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि हादसे में घायल 35 वर्षीय जुनैद का परिवार संभल जिले के हयातनगर थानाक्षेत्र में सरायतरीन बरखैरियान मोहल्ले में रहता है। जुनैद संभल में ही हड्डी-सींग से उत्पाद बनाने वाली एक्सपोर्ट फर्म में कारीगर है। जुनैद के मामा मो. नबी ने पुलिस को बताया कि जुनैद की ससुराल भी सरायतरीन क्षेत्र के दूसरे मोहल्ले चकली में है। जुनैद की पत्नी सिमरन करीब पांच माह की गर्भवती थी। सिमरन की बहन मंतशा इन दिनों बहन-बहनोई के घर आई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




गर्भवती सिमरन का इलाज मुरादाबाद के डॉक्टर के यहां चल रहा था। मंगलवार की सुबह जुनैद पत्नी, बेटे और साली को बाइक से लेकर चंदौसी गया था। दोपहर में चंदौसी से चारों बाइक से मुरादाबाद आ रहे थे। सीधे मुरादाबाद शहर में दाखिल होने के बजाय जुनैद ने चंदौसी रोड से बाइक का रुख दिल्ली-लखनऊ हाईवे के बाईपास पर कर दिया। पाकबड़ा दिशा के जीरो प्वाइंट की ओर जाते समय गांगन नदी के पुल पर इनकी बाइक में बस ने पीछे से टक्कर मार दी। तेज टक्कर के कारण चारों बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। सिमरन और बेटे दानियाल की मौके पर ही मौत हो गई। बुरी तरह घायल जुनैद और मंतशा को पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया, जहां मंतशा को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर घायल जुनैद का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है। चालक की तलाश की जा रही है।




00



मां बोलीं, मुझसे चंदौसी जाने की बात कहकर निकले थे



मुरादाबाद। हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार के अन्य लोगों के साथ जिला अस्पताल पहुंचीं जुनैद की मां फरीदा ने बताया कि ये लोग मंगलवार की सुबह चंदौसी जाने की बात कहकर घर से निकले थे। चंदौसी के बाद मुरादाबाद कैसे पहुंच गए, इसकी जानकारी नहीं है। बोलीं, मैं तो इनके घर लौटने का इंतजार कर रही थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed