फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   isolation coach will change in normal coach

सामान्य बोगियों में बदले जा सकते हैं आइसोलेशन कोच, आदेशों का इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
isolation coach will change in normal coach
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण के बढ़ते दौर में मरीजों को भर्ती करने के लिए रेलवे द्वारा बनाए गए आइसोलेशन कोच अब सामान्य बोगियों में बदले जा सकते हैं। इन कोचों की स्थिति को परिवर्तित करने के लिए रेलवे बोर्ड के आदेशों का इंतजार किया जा रहा है। इसी सप्ताह बोर्ड की ओर से पत्र जारी हो सकता है। इससे स्पष्ट हो जाएगा कि यह कोच सामान्य बोगियों में तब्दील होंगे या रेलवे इनका वैकल्पिक प्रयोग करेगा।
विज्ञापन

अप्रैल-मई माह में संक्रमण तेजी से बढ़ता देख रेलवे ने पूरे देश में सामान्य बोगियों को आइसोलेशन कोच में बदला था। मुरादाबाद रेल मंडल में भी तकरीबन 70 आइसोलेशन कोच बनाए गए थे। इनमें से 22 कोच मुरादाबाद में खड़े किए गए थे। रेलवे ने प्रत्येक बोगी पर दो लाख रुपये खर्च कर आइसोलेशन कोच में बदला था। इन कोचों में आक्सीजन सिलेंडर, ग्लूकोस से लेकर अन्य महत्वपूर्ण चिकित्सकीय उपकरण भी उपलब्ध कराए गए थे। 10 माह में एक भी मरीज को इन कोचों में भर्ती नहीं करना पड़ा। अब चूंकि संक्रमण कम है और रेलवे अस्पताल को भी एल-2 श्रेणी के कोविड अस्पताल से पृथक कर दिया गया है। इसलिए आइसोलेशन कोचों को भी सामान्य बोगियों में बदला जा सकता है। रेलवे के कैरिज एंड वैगन विभाग के सीनियर डीएमई समर्थ सिंह ने बताया कि इन कोचों के संबंध में एक दो दिन में रेलवे बोर्ड से पत्र प्राप्त हो सकता है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता। वहीं दूसरी ओर रेलवे परामर्श दात्री समिति का कहना है कि आइसोलेशन कोचों के विषय में समिति रेलवे प्रशासन को सुझाव देगी। समिति के सदस्य मोहम्मद अजीम का कहना है कि प्रत्येक स्टेशन पर एक या दो कोच आपात स्थिति के लिए रखे जाने चाहिए। यदि आउटर पर कोई दुर्घटना हो तो इन कोचों को मौके पर भेजकर घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed