फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Irrigation in summer disrupted due to power cuts

Moradabad News: बिजली कटौती के चलते भीषण गर्मी में सिंचाई हो रही बाधित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Irrigation in summer disrupted due to power cuts
मंडी धनौरा। भीषण गर्मी के चलते बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई है। आसमान से बरसती आग व ओवरलोडिंग की वजह से ट्रांसफार्मर भी हांफने लगे हैं। ग्रामीण क्षेत्र को बिजली आपूर्ति में जमकर कटौती की जा रही है। पर्याप्त बिजली नहीं मिलने की वजह से फसलें सूखने के कगार पर हैं।
विज्ञापन

धनौरा-मलकपुर फीडर से जुड़े करीब 15 गांवों में सिंचाई के लिए मिलने वाली बिजली बेपटरी हो गई है। इस फीडर से मलकपुर, शाहपुर, कमेलपुर, नादनौर, नीलीखेड़ी, हिरनाखेड़ी, मोहददीनपुर, पालनपुर, बेरखेड़ा, सैरकपुर, मोहम्मदपुर लोहर्रा, लाडनपुर आदि गांव जुड़े हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मलकपुर फीडर से जुड़े गांवों को तीसरे दिन सिंचाई बिजली दी जा रही है। ओवरलोड की वजह से लगातार ट्रिपिंग हो रही है। इस वजह से मोटर काम नहीं कर पा रही हैं। ग्राम हिरनाखेड़ी निवासी बोबी चाहल व कमेलपुर निवासी मनोज यादव का कहना है कि मलकपुर फीडर पर सिंचाई बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों जितेंद्र सिंह, भागीरथ पाल, गौरव, अनिल, मुन्नू गुर्जर, गुरवचन सिंह आदि ने बिजली विभाग से पर्याप्त वोल्टेज के साथ शेड्यूल के मुताबिक आपूर्ति की मांग की है।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed