{"_id":"6a973cec3a192615aa021bbd","slug":"irregularities-detected-in-fodder-procurement-for-three-more-cow-shelters-thakurdwara-news-c-15-mbd1028-983395-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: तीन और गोशालाओं के लिए चारा खरीद में अनियमितताएं पकड़ी गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: तीन और गोशालाओं के लिए चारा खरीद में अनियमितताएं पकड़ी गईं
Wed, 02 Sep 2026 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। गोवर्धनपुर के बाद मूंढापांडे क्षेत्र की तीन और गोशालाओं की प्राथमिक जांच के दौरान चारा खरीद में अनियमितताएं पाई गई हैं। तीनों गोशालाओं के लिए चारा ऊंचे दर पर खरीदने का आरोप है। इस मामले में दो दिनों के अंदर सभी 30 गोशालाओं की रिपोर्ट तैयार हो जाएगी।
गोवर्धनपुर गोशाला में चारा खरीद में अनियमितताएं पकड़े जाने के बाद सचिव को निलंबित कर दिया गया था। इस मामले में डीएम ने सीडीओ के नेतृत्व में एक कमेटी गठित कर सभी 30 गोशालाओं की जांच कराने के निर्देश दिए। इस बारे में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सुनील दत्त प्रजापति ने बताया कि मूंढापांडे ब्लाॅक के गांव नाजरपुर, अक्का पांडे और रनियाठेर स्थित गोशालाओं में प्राथमिक जांच के दौरान अनियमितताएं पकड़ी गई है। तीनों स्थानों पर चारे की खरीद ऊंचे दर पर की गई है। इस मामले में विस्तृत जांच जारी है। दो दिनों में जांच रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी।
अपर मुख्य सचिव (पशुधन डेयरी एवं मत्स्य) मुुकेश मिश्राम ने गोवर्धनपुर स्थित गोशाला का 19 अगस्त को निरीक्षण किया था। जांच से पता चला कि ग्राम सचिव स्वाति सिंह ने गोवंश के लिए भूसा 800 रुपये प्रति क्विंटल की जगह 1250 रुपये की दर से खरीदा था। इसी प्रकार हरा चारा 300 रुपये प्रति क्विंटल की जगह 450 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा था। साथ ही पशु आहार की तरह चोंकर खिलाने का मामला आया था। सरकारी दर से अधिक मूल्य पर चारा की खरीदारी मामले में अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर ग्राम सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इधर डीएम ने भूसा घोटाला मामले में गोवर्धनपुर की ग्राम प्रशासक को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है। अभी ग्राम प्रशासक ने अपना जवाब डीएम को नहीं भेजा है। इस मामले में निलंबित सचिव की विभागीय जांच चल रही है।