फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   iron pole was placed on track 200 meters before railway station, loco pilot saved hundreds of lives

बड़ी साजिश: रेलवे स्टेशन से 200 मीटर पहले ट्रैक पर रखा था लोहे का खंभा, लोको पायलट ने बचा ली सैकड़ों जिंदगियां

Fri, 20 Sep 2024 12:06 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद/रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद/रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 20 Sep 2024 12:06 PM IST
सार

बिलासपुर में ट्रेन पलटाने की बड़ी साजिश रची गई थी। लोको पायलट ने सूझबूझ से कई लोगों की जिंदगी बचा ली। पुलिस और आरपीएफ मामले में जांच कर रही है। पता चला है कि ट्रैक पर लोहे का खंभा रखा गया था। 

विज्ञापन
iron pole was placed on track 200 meters before railway station, loco pilot saved hundreds of lives
बिलासपुर में ट्रेन पलटाने की साजिश - फोटो : पुलिस

विस्तार

नैनी जनशताब्दी एक्सप्रेस के लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा बुधवार रात बड़ा हादसा होने से बच गया। रुद्रपुर रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर पहले रेलवे ट्रैक पर लोहे का खंभा देखते ही लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। स्टेशन करीब होने के कारण ट्रेन की गति भी कम थी, इससे गाड़ी बेपटरी नहीं हुई।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर यात्रियों ने भी राहत की सांस ली। लोको पायलट की सतर्कता से सैकड़ों जिंदगियां बच गईं। बिलासपुर से निकलने के बाद बुधवार रात करीब 12 बजे ट्रेन रुद्रपुर पहुंचने वाली थी। ट्रेन की गति धीमी थी। तभी अचानक लोको पायलट को पटरी पर खंभा दिखाई दिया तो तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए।

विज्ञापन

उसके बाद लोको पायलट ट्रेन से उतरकर पहुंचे तो पटरी पर लोहे का खंभा रखा था। उसे हटाकर ट्रेन लेकर रुद्रपुर स्टेशन पहुंचे और अधिकारियों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। इसके बाद रेलवे के अधिकारियों के साथ रामपुर एसपी विद्यासागर मिश्र भी पुलिस के साथ माैके पर पहुंच गए।

अधिकारियों ने कहा कि अगर ट्रेन की गति अधिक  होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। मामले में रामपुर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज किया है।

देर रात नैनी जनशताब्दी ट्रेन के आगे पटरियों पर लोहे का खंभा पड़ा होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद माैके पर पहुंचकर जांच की गई थी। मंडल स्तर से अधिकारियों की टीम भी पहुंच गई थी। अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। - मुकेश कुमार, इंस्पेक्टर, जीआरपी, रामपुर

घटना की जानकारी मिलने के बाद रात करीब एक बजे माैके पर पहुंचकर रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया था। हालांकि, पूरा मामला जीआरपी ही देख रही है, लेकिन यह गंभीर मामला है। पुलिसकर्मियों को भी सतर्क रहने को कहा गया है। - विद्या सागर मिश्र, एसपी रामपुर

विज्ञापन

दुर्घटनाएं रोकने के लिए रात में गश्त करेंगे रेलवे के अधिकारी

बिलासपुर की घटना के बाद रेल मुख्यालय सतर्क हो गया है। अधिकारियों को रात्रि गश्त के निर्देश दिए गए हैं। इसमें मंडल स्तर के अधिकारियों का रात्रि गश्त का शेड्यूल बना दिया गया है। एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक ट्रैक व अन्य संरक्षा बिंदुओं का मुआयना करके मुख्यालय को रिपोर्ट भेजनी होगी।

साथ ही गार्ड व ट्रेन ड्राइवर के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। रेलवे का मानना है कि रुद्रपुर स्टेशन के पास ट्रेन ड्राइवर व गार्ड की सतर्कता के कारण ही हादसा होने से बच गया। इसलिए ट्रेनों में गार्ड ट्रेनर तैनात किए गए हैं। ये ट्रेनर अलग अलग ट्रेनों में गार्डों के साथ सफर करेंगे।

ड्यूटी के दौरान उन्हें संरक्षा बिंदुओं पर अतिरिक्त सतर्कता से काम करना सिखाएंगे। समय समय पर ऑपरेटिंग व संरक्षा विभाग के अधिकारी गार्डों व ड्राइवरों के साथ संवाद करेंगे। संचालन के दौरान ट्रैक पर कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई देने पर फौरन कंट्रोल को सूचित करना होगा।

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि जीएम स्तर से लगातार दुर्घटनाएं रोकने के लिए संरक्षा बिंदुओं पर समीक्षा की जा रही है। अलग-अलग अधिकारियों को अलग-अलग रेलखंड बांट दिए गए हैं, जिनमें उन्हें रात्रि गश्त करनी है।

जीआरपी-आरपीएफ को ट्रेनों व ट्रैक पर गश्त बढ़ाने के निर्देश

एसपी रेलवे आशुतोष शुक्ला का कहना है कि रुद्रपुर स्टेशन से दोनों दिशाओं में स्टाफ को गश्त बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया है। अभी हमारी जांच टीम किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंची है। रामपुर जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

ट्रेनों में भी यात्रियों के बीच गश्त बढ़ाने के लिए स्टाफ से कहा गया है। हर छोटी-बड़ी सूचना का अपडेट व्हाट्सएप पर देने के लिए आदेशित किया गया है। आरपीएफ भी इसमें सहयोग कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed