फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   IPS Ilma Afroz in Moradabad: I performed my duties honestly in Himachal, took action against mining mafia

मुरादाबाद में IPS इल्मा अफरोज: 'मैंने हिमाचल में ईमानदारी से निभाई ड्यूटी, खनन माफिया-तस्करों पर की कार्रवाई'

Thu, 28 Nov 2024 02:52 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी
संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 28 Nov 2024 02:52 PM IST
सार

आईपीएस इल्मा अफरोज ने मुरादाबाद में छात्राओं को सफलता के मंत्र दिए और मेहनत व लगन से लक्ष्य प्राप्ति पर जोर दिया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में बद्दी की एसपी रहते नशा, खनन और अवैध कारोबार पर की गई कार्रवाई के भी उदाहरण साझा किए। बेटियों की उपलब्धियों को सराहते हुए ईमानदारी और सच्चाई के महत्व को रेखांकित किया। 

विज्ञापन
IPS Ilma Afroz in Moradabad: I performed my duties honestly in Himachal, took action against mining mafia
कुंदरकी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इल्मा अफरोज - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की चर्चित आईपीएस इल्मा अफरोज इन दिनों अपने गृह जनपद मुरादाबाद में हैं और छात्राओं को जीवन में सफलता के मूलमंत्र बता रहीं हैं। उन्होंने बीते दिवस हबीबी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन गुरेर की छात्राओं से अपने अनुभव साझा किए।

विज्ञापन


छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि हमारे अंदर जब तक देश और समाज सेवा का जज्बा नहीं होगा, तब तक सफलता हासिल नहीं हो सकती। इसके लिए दृढ़ निश्चय जरूरी है। किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ना है तो हमें मेहनत और लगन से काम करना होगा।
विज्ञापन


उनकी इन बातों से छात्राएं काफी प्रभावित दिखीं। हबीबी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन गुरेर में बुधवार को आयोजित उपाधि वितरण समारोह में आईपीएस इल्मा अफरोज बताैर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। उनको अपने बीच देखकर छात्राएं काफी उत्साहित नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएस इल्मा अफरोज ने छात्राओं से कहा कि बेटियां अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा साबित कर चुकी हैं। ईमानदारी से की गई मेहनत कभी बेकार नहीं जाती है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि कोई भी परीक्षा पास करने के लिए लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करें, सफलता जरूर मिलेगी।

अपने संबोधन में उन्होंने हिमाचल प्रदेश की घटनाओं का भी जिक्र करते हुए छात्राओं के सामने कई उदाहरण प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बद्दी की पुलिस अधीक्षक रहते ही ऐसे अपराधियों पर कार्रवाई की जो नशा, खनन और अन्य अवैध कारोबार से जुड़े थे।

समारोह के दौरान प्रबंधक मोहम्मद जीशान, डायरेक्टर मोहम्मद इमरान, प्राचार्य सुनील कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में काजी मोहम्मद अरशद, पीआरओ मरगूब हुसैन, डॉ मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद अकरम, हाजी मोहम्मद आसिम, मोहम्मद जीशान, मोहम्मइ इमरान, प्राचार्य डॉ सुनील कुमार आदि आदि उपस्थित रहे।

इन छात्राओं को उपाधि देकर किया सम्मानित

समारोह में बीएड की छात्रा शायमा बी और शाबिया खान, बीएससी की छात्रा इकरा परवीन, आशिया और मंतशा को मुख्य अतिथि इल्मा अफरोज ने उपाधि प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन किया।

यूपीएससी पास करने के लिए पूछे सवाल

आईपीएस इल्मा अफरोज से छात्राओं ने सवाल पूछकर अपने मन की शंकाएं दूर कीं। छात्रा शायमा बी ने पूछा कि यूपीएससी पास करने के लिए किसी तरह से तैयारी करनी चाहिए। इल्मा अफरोज ने जवाब दिया कि इसके लिए नियमित रूप से अखबार और मैगजीन पढ़ने की आदत डालनी होती है। एक छात्रा ने पूछा कि सच्चाई और सफलता में सबसे अहम कौनसी चीज है, इस पर इल्मा अफरोज ने कहा कि सच्चाई है, क्योंकि सच्चाई की जीत हमेशा होती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed