फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Investors are making money, silence in the bullion market

Moradabad News: निवेशक काट रहे चांदी, सर्राफा बाजार में सन्नाटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Investors are making money, silence in the bullion market
मुरादाबाद। निवेशकों की बढ़ती रुचि के बीच चांदी दो लाख के पार चली गई। हालांकि मुरादाबाद में चांदी का दाम बुधवार को 1.98 लाख रुपये रहा। इसके कारण जिले के खुदरा कारोबारी व ग्राहक चांदी से दूरी बनाए हुए हैं। सर्राफा बाजार में सन्नाटा छाया हुआ है। सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि चांदी की ऊंची कीमतों ने ग्राहकों को प्रभावित किया है और अगर बाजार की परिस्थितियां ऐसी ही बनी रहीं तो आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन


महानगर में करीब 550 सर्राफा कारोबारी हैं। इसमें करीब 50 कारोबारी चांदी और सोने से हर साल करोड़ों रुपये का टर्नओवर करते हैं। शादी का सीजन समाप्त हो चुका है लेकिन चांदी के रेटों में बढ़ोत्तरी जारी है। पिछले 15 दिनों के भीतर चांदी के दाम दो लाख रुपये पहुंच गए। चांदी के दामों की बढ़ोतरी से निवेशकों में खुशी है लेकिन गंज बाजार, मंडी चौक समेत अन्य जगहों पर स्थित सर्राफा बाजार से खुदरा कारोबारी और ग्राहक दूरी बनाए हुए हैं। ग्राहकों नहीं होने की वजह से सर्राफा बाजार के कारोबारी देर रात की अपेक्षा शाम को शोरूम बंद कर दे रहे हैं।
विज्ञापन


सर्राफा कारोबारियों के अनुसार, 10 महीने पहले महानगर में स्थित सर्राफा बाजार से प्रतिदिन करीब 60 किलो चांदी के आभूषण, सिक्कों आदि की बिक्री होती थी। चांदी का रेट दिन प्रतिदिन बढ़ता गया। इसकी वजह से बिक्री घट गई। अब प्रतिदिन करीब 15 किलो चांदी के आभूषणों की बिक्री हो रही है जो कि पहले की अपेक्षा 25 प्रतिशत ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री सर्राफा कमेटी गंज बाजार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने बताया कि काम धंधे ठप हैं। पहले शोरूम पर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती थी लेकिन अब ग्राहक ही नहीं आ रहे हैं। छोटी बाजारों के सोने और चांदी के कारोबारी आते थे और गहने बनवाते थे। कीमतों के बढ़ने से अब वह भी नहीं आ रहे हैं। श्री सर्राफा कमेटी गंज बाजार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकुर गोयल ने बताया कि सर्राफा कारोबार ठप पड़ा है। जो सर्राफा शोरूम पहले नौ व 10 बजे बंद होता था वह अब 6.30 बजे बंद हो जा रहा है। क्योंकि चांदी और सोने का दाम बढ़ने से ग्राहक कम आ रहे हैं।
00
मुरादाबाद में चांदी के दामों में बढ़ोतरी
तारीख--कीमत

-16 दिसंबर-1.98 लाख

-15 दिसंबर-1.92 लाख

-14 दिसंबर-1.90 लाख

-13 दिसंबर-1.90 लाख

-12 दिसंबर-1.92 लाख

-11 दिसंबर-1.87 लाख

-10 दिसंबर-1.85 लाख

000

00
- चांदी खरीदने निवेशक आ रहे है। ज्यादातर चांदी के सिक्के बिक रहे हैं। रिटेल ग्राहक नहीं आ रहे हैं। इस समय चांदी का होलसेल ज्यादा हो रहा है। 25 प्रतिशत खुदरा ग्राहक ही बचे हैं।- नीरज अग्रवाल, अध्यक्ष, श्री सर्राफा कमेटी गंज बाजार
00
-इस समय चांदी निवेशक ज्यादा खरीद रहे हैं। आम लोग पहनने के लिए ज्वैलरी खरीदने कम आ रहे हैं। इसकी वजह से बाजार में पहले जैसी रौनक नहीं है।-अंशुल अग्रवाल, सर्राफ
00
- कई महीने से जिस तरह की स्थिति बनी हुई है। इससे साफ होता है कि आने वाले समय में चांदी के दाम और बढ़ेंगे। इसलिए लोग निवेश के लिए सिक्के व सिल्ली खरीद रहे हैं। - संदीप सिंघल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री सर्राफा कमेटी मंडी चौक
00
- दाम बढ़ने से निवेशकों का रुझान चांदी में बढ़ा है। चांदी की रिसाइकिलिंग नहीं होती है। लोग चांदी में निवेश कर रहे हैं। आम लोगों से चांदी दूर होती जा रही है।- नितिन रस्तोगी, महामंत्री, श्री सर्राफा कमेटी मंडी चौक

00
-चांदी के दाम बढ़ने से लोग निवेश ज्यादा कर रहे हैं क्योंकि जिस तरीके से वैश्विक स्थिति बन रही है। उसे देखते हुए चांदी का दाम और बढ़ेगा। इसके साथ ही सोने में भी तेजी आने की संभावना है।- प्रदीप रस्तोगी, उपाध्यक्ष, सर्राफा कमेटी मंडी चौक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed