फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   international kathak festival start online

अंतरराष्ट्रीय कथक महोत्सव का आगाज, कई देशों के कलाकारों ने दी ऑनलाइन प्रस्तुति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
international kathak festival start online
संस्कार भारती की ओर से आयोजित कथक महोत्सव में डा. विश्वअवतार जैमिनी को सम्मानित करते एमएलसी डा. ज?
मुरादाबाद। संस्कार भारती मेरठ प्रांत के अंतरराष्ट्रीय पटल पर कला भारती अंतरराष्ट्रीय कथक महोत्सव का शुक्रवार से आनलाइन आगाज हो गया। विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, मेयर विनोद अग्रवाल, संस्कार भारती के प्रांतीय संरक्षक विश्वअवतार जैमिनी, डॉ. बृजपाल सिंह यादव और राष्ट्रीय कथक संस्थान की सदस्य रुकमणी खन्ना ने संयुक्त रूप से आनलाइन उद्घाटन किया।
विज्ञापन

डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि संस्कार भारती कलाकारों के लिए काम करने वाली एक ऐसी संस्था है जो नवोदित कलाकार से लेकर स्थापित कलाकारों को एक मंच पर लाती है। राष्ट्रीय कथक संस्थान की सदस्य रुकमणी खन्ना ने कहा कि कथक एक ऐसी कला है जिसमें संगीत, वाद्य सभी का समावेश है। कथक की साधना जितनी कठिन है उतनी ही आनंददायक भी है। इस अवसर पर प्रांतीय संरक्षक डा. अवतार जैमिनी ने अपने संस्करण सुनाएं। इस अवसर पर डा. विश्वअवतार जैमिनी को शिक्षा, समाज आदि क्षेत्रों में योगदान हेतु कला भारती लाइफ टाइम अजीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। संयोजक एवं संचालक संजीव आकांक्षी ने बताया की संस्कार भारती के इस अंतरराष्ट्रीय पटल पर अब तक 11 देशों के सभी प्रांतों के 270 से अधिक कलाकारों की प्रस्तुतियां हुई हैं। सात अगस्त से 13 अगस्त तक प्रतिदिन शाम को छह बजे से सात बजे तक अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की कथक की प्रस्तुतियां इस मंच पर देखने को मिलेंगी। अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में श्रीलंका, रूस, सिंगापुर एवं थाईलैंड सहित दिल्ली, मेरठ, नैनीताल और गुड़गांव के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। सह संयोजिका रुचि बलूनी, उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अरविंद वर्मा, नावेद सिद्दीकी, राकेश चंद्र, आदर्श भटनागर, शिव अवतार रस्तोगी सरस मौजूद रहे। व्यवस्था प्रमुख काव्य सौरभ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed