फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Interests of the Kashyap community are safe only under the BJP government: Narendra

कश्यप समाज का हित भाजपा सरकार में ही सुरक्षित : नरेंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Interests of the Kashyap community are safe only under the BJP government: Narendra
बिलारी। कश्यप समाज का हित भाजपा सरकार में ही सुरक्षित है। इस सरकार में कश्यप समाज के हित और विकास के कई काम हुए हैं। साथ ही कई स्मारक भी बनवाए गए हैं। इस तरह प्रदेश सरकार विकास के साथ विरासत को भी आगे बढ़ाने का काम रही है।
विज्ञापन

यह कहना है प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप का, जो रविवार को नगर में आयोजित सामाजिक एकता, जागरूकता और अधिकार सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कश्यप निषाद संगठन के तत्वावधान में हुए इस सम्मेलन में उन्होंने समाज के लोगों का आह्वान किया कि वे भाजपा से लगातार जुड़े रहकर पार्टी को मजबूत बनाते रहें। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनवाने में अपना पूरा सहयोग करें।
विज्ञापन

सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे मुरादाबाद स्थित जिज्ञासा हॉस्पिटल के चेयरमैन एवं भाजपा नेता डॉ. सीपी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारी बारिश के बावजूद कश्यप समाज समेत अन्य समाज के लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि बिलारी क्षेत्र से उनका पहले से गहरा संबंध है। वह समाज के साथ मजबूती से खड़े हैं। सम्मेलन का आयोजन भी डॉ. सिंह की ओर से किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री का डॉ. यशवीर सिंह के नेतृत्व में कश्यप निषाद समाज के लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सम्मेलन का संचालन आचार्य नरेंद्रपाल ने किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष रघुराज सिंह यादव, पूर्व एमएलसी परमेश्वरलाल सैनी, सुरेश सैनी, मंगलसेन सैनी, डॉ. गीता शर्मा, चौधरी ऋषिपाल सिंह, डॉ.वीरबल कश्यप, भाजपा के मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, राकेश कश्यप, मुन्ना श्रोती, राजेंद्र प्रजापति, कल्याण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed