फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Intercity, Delhi-Haridwar Express cancelled, seven trains affected

Moradabad News: इंटरसिटी, दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस रद्द, सात ट्रेनें प्रभावित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Intercity, Delhi-Haridwar Express cancelled, seven trains affected
मुरादाबाद। नई दिल्ली में जी-20 सम्मेलन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से तीन दिन रेल यातायात प्रभावित रहेगा। मुरादाबाद मंडल की इंटरसिटी एक्सप्रेस व दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। जबकि कुछ ट्रेनें दूसरे स्टेशनों पर रोक दी जाएंगी।
विज्ञापन

(14315-16) बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस आठ से 11 सितंबर तक रद्द रहेगी। (14305-04) दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस नौ व 10 सितंबर को रद्द रहेगी। इनके अलावा (14003-04) मालदा टाउन-नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस 9 व 10 सितंबर को नई दिल्ली के स्थान पर दिल्ली जंक्शन पर रोक दी जाएगी। (19565) उत्तरांचल एक्सप्रेस आठ सितंबर को दिल्ली जंक्शन के लिए डायवर्ट की जाएगी। वापसी में यह ट्रेन 10 सितंबर को दिल्ली होकर चलेगी। (12204) सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस का टर्मिनल स्टेशन भी नई दिल्ली के बजाय 9 व 10 सितंबर के लिए दिल्ली जंक्शन कर दिया गया है। यह ट्रेन बादली स्टेशन पर भी रुकेगी। (14303) दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस 9 व 10 सितंबर को दिल्ली-दिल्ली शाहदरा-साहिबाबाद होकर चलेगी।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि वाराणसी-अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस नौ सितंबर को दिल्ली शाहदरा स्टेशन पर रुकेगी। (15715) गरीब नवाज एक्सप्रेस आठ सितंबर को दिल्ली शाहदरा स्टेशन पर रुकेगी। (20503) राजधानी एक्सप्रेस सात सितंबर को गाजियाबाद स्टेशन पर रुकेगी। (20505) राजधानी एक्सप्रेस आठ सितंबर को गाजियाबाद स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed