फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Inspector misbehaved with the farmer, BKU officials sat on strike in the police station

Moradabad News: दरोगा ने किसान से अभद्रता, थाने में धरने पर बैठ गए भाकियू पदाधिकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Inspector misbehaved with the farmer, BKU officials sat on strike in the police station
मूंढपांडे। थाने में सोमवार दोपहर किसान से दरोगा ने अभद्रता कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर भाकियू नेता और कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और उन्होंने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद वह धरने पर बैठ गए। सीओ ने उन्हें मानने की कोशिश की। भाकियू नेता धरने पर बैठे और वह उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

मूंढापांडे के मानपुर पट्टी में दो विजेेंद्र और उसके भाई रविंद्र के बीच खेत से मिट्टी उठाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसकी सूचना मिलने पर यूपी 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों भाइयों को पकड़कर थाने ले गई। इसकी जानकारी मिलने पर तीसरा भाई हरकेश थाने पहुंच गया। उसने हल्का दरोगा राशिद अख्तर से कहा कि दो भाइयों के बीच विवाद हुआ है। इस मामले में फैसला करा दें। आरोप है कि इस बात पर दरोगा राशिद अख्तर भड़क गए और उन्होंने हरकेश से अभद्रता की। इसकी जानकारी मिलने पर भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेश कुमार सिंह पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया क पुलिस किसानों के साथ अभद्रता कर रही है।
विज्ञापन

उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। इसके बाद वह थाने में ही धरने पर बैठ गए। एसओ दीपक मलिक ने कहा कि अगर उन्हें कोई शिकायत है तो वह लिखित में दें। उसकी जांच करा ली जाएगी लेकिन किसान और भाकियू पदाधिकारी उठने को तैयार नहीं हुए। सीओ हाईवे महेश चंद्र गौतम ने किसानों को मनाने की कोशिश लेकिन सफलता नहीं मिली। वह उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महानगर अध्यक्ष बबलू चौधरी, नरेंद्र प्रताप सिंह, अजय कुमार, डाॅ. नरेश प्रताप सिंह, राधेश्याम, गुड्डू पाशा, माखन सिंह, वीरेंद्र यादव, विकास यादव आदि मौजूद रहे। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया का कहना है कि अगर किसानों को कोई शिकायत है तो वह लिखित में दें। उसकी जांच करा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed