फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Inspector in charge will inspect jeans washing plants

Moradabad News: जींस वाशिंग प्लांटों का निरीक्षण करेंगे प्रभारी निरीक्षक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Inspector in charge will inspect jeans washing plants
संभल। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिए हैं कि वह समय-समय पर क्षेत्र में चल रहे जींस वाशिंग प्लांटों का निरीक्षण करेंगे। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जींस वाशिंग प्लांट सक्षम विभागों की अनुमति प्राप्त किए बिना और सक्षम स्तर से संचालन के अनुमति प्राप्त किए बिना संचालित न किया जाए। अगर जींस वाशिंग प्लांट अवैध रूप से संचालित पाया जाता है तो सिटी मजिस्ट्रेट को सूचना दी जाएगी ताकि कार्रवाई की जाए। इससे पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट ने थाना प्रभारी निरीक्षक हयातनगर को भी इसी तरह पत्र लिखकर निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

बताते चलें कि संभल शहरी क्षेत्र में अवैध तरीके से तमाम जींस वाशिंग प्लांट संचालित हो रहे हैं। जिनका केमिकल युक्त दूषित पानी भूगर्भ और माहिष्मति नदी में सीधे जा रहा है। 29 जुलाई को सिटी मजिस्ट्रेट ने मोहल्ला नाला में आसपास बने चार, चंदौसी रोड पर एक और हयातनगर में दो जींस वाशिंग प्लांटों पर छापा मारा था जबकि इससे पहले हयातनगर में बिजलीघर से आगे हसनपुर मुनजब्ता मार्ग पर जींस वाशिंग प्लांट पर छापा मारा था। मोहल्ला नाला और हसनपुर मुनजब्ता मार्ग पर संचालित जींस वाशिंग प्लांट को सील करने के तहत कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed