{"_id":"62e82df73d1d3e4df156d358","slug":"inspector-demanded-vrs-moradabad-news-mbd436485695","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों पर आरोप लगा इंस्पेक्टर ने मांगा वीआर एस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों पर आरोप लगा इंस्पेक्टर ने मांगा वीआर एस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद (रामपुर)। पटवाई थाने के इंस्पेक्टर (क्राइम) वीरपाल सिंह ने अफसरों पर आरोप लगाते हुए इस्तीफे की पेशकश की है। इंस्पेक्टर की पत्नी इस जानकारी को वीडियो के माध्यम से वायरल कर रही हैं। वह अधिकारियों और थाना प्रभारी द्वारा पति को तनाव देने, सम्मान को ठेस पहुंचाने के आरोप लगा रही हैं। दूसरी ओर अधिकारियों ने इंस्पेक्टर की ओर से इस्तीफा नहीं, वीआरएस प्रस्ताव मिलने की बात कही है।
वायरल वीडियो में इंस्पेक्टर की पत्नी कह रही हैं कि आठ फरवरी को उनके बेटे की शादी थी। पति ने एक माह की छुट्टी मांगी थी लेकिन पर्याप्त दिनों का अवकाश नहीं दिया गया।
इस बाबत पूछने पर इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह ने कहा, मेरी पत्नी वीडियो में सही कह रही हैं। मेरे बेटे की शादी के समय पर भी मुझे अवकाश नहीं दिया गया। मेरी ओर से 22 जुलाई को इस्तीफा दिया जा चुका है। इंस्पेक्टर के मुताबिक अभी उनकी छह साल की नौकरी बाकी है।
विज्ञापन
खुद को डिप्रेशन में बताते हुए इंस्पेक्टर ने कहा कि रामपुर में उनका उपचार चल रहा है। लाभ न होने पर किसी और अस्पताल में इलाज कराएंगे।
मिलक के सीओ धर्म सिंह मार्छाल का कहना है कि इंस्पेक्टर की पत्नी के वीडियो और इस्तीफे की कोई जानकारी नहीं है। उनकी ओर से वीआरएस की मांग के संदर्भ में उन्हें और उनकी पत्नी को बुलाया गया है।