फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Inspector caught taking bribe sent to jail

Moradabad: रिश्वत लेने वाले दरोगा को जेल, पांच हजार की रकम हुई थी बरामद, थाने के कटवा रहा था चक्कर

Fri, 23 Feb 2024 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 23 Feb 2024 02:24 AM IST
सार

मुरादाबाद में रिश्वत लेने वाले दरोगा को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। आरोपी हथियार के लाइसेंस की रिपोर्ट लगवाने के लिए बीस हजार की रकम मांग रहा था। एसएसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन
Inspector caught taking bribe sent to jail
रिश्वत लेने का आरोपी दरोगा महेशपाल - फोटो : संवाद

विस्तार

सिविल लाइंस थाने में पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए दरोगा को बृहस्पतिवार दोपहर बरेली कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दरोगा को जेल भेज दिया गया है। एसएसपी ने बुधवार को ही दरोगा को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए थे।

विज्ञापन


सिविल लाइंस के बिशनपुर भीमाठेर गांव निवासी निजार खां ने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत की थी। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि अगवानपुर चौकी में तैनात दरोगा महेश पाल सिंह 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। एसीबी की टीम ने इस मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी।
विज्ञापन


इसके बाद दरोगा को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाना शुरू कर दिया था। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बुधवार दोपहर सिविल लाइंस थाने की महिला हेल्प डेस्क कक्ष से दरोगा को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सिविल लाइंस थाने में केस बरेली के सिरौली निवासी दरोगा महेश पाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया। टीम ने बृहस्पतिवार को दरोगा को बरेली कोर्ट में पेश किया, जहां न्यायिक अभिरक्षा में दरोगा को जेल भेज दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed