फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Inspector and constable line present in the police station for indecency with the BJP leader and beating his nephew with a lease

थाने में भाजपा नेता से अभद्रता और भांजे को पट्टे से पीटने के आरोप में दरोगा और सिपाही लाइन हाजिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Inspector and constable line present in the police station for indecency with the BJP leader and beating his nephew with a lease
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने में भाजपा नेता से अभद्रता और भांजे को पट्टे से पीटने के आरोप में जिगर कालोनी चौकी इंचार्ज महेश कुमार सिंह व सिपाही कुलदीप कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया। सीओ की जांच रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी बबलू कुमार ने दोनों को थाने से हटाने के बाद ही विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन

शहर विधायक रितेश गुप्ता और मेयर विनोद अग्रवाल शुक्रवार रात भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ डीआईजी शलभ माथुर से मिले थे। उन्होंने बताया था कि बंगला गांव शिव विहार कालोनी निवासी सोनू सुमन भाजपा के मंडल अध्यक्ष हैं। सोनू सुमन का भांजा अभिषेक शर्मा सिविल लाइंस थाने के सामने मोबाइल सर्विस सेंटर में नौकरी करता है। मोबाइल ठीक कराने को लेकर इन कुछ लोगों का सेंटर के कर्मचारियों से विवाद हो गया था। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि थाने में जिगर कालोनी चौकी प्रभारी महेश कुमार सिंह और सिपाही सिपाही ने अभिषेक शर्मा, उसके साथी कर्मचारी रवि कांत और जब्बाद की पट्टे से पिटाई की थी। सूचना मिलने पर भाजपा नेता सोनू सुमन थाने पहुंचे तो उनके साथ भी अद्रता की थी। डीआईजी शलथ माथुर के निर्देश पर एसएसपी बबलू कुमार ने सीओ सिविल लाइंस इंदू सिद्धार्थ से प्रकरण की जांच कराई। शनिवार को सीओ ने दोनों पक्षों और पुलिस कर्मियों के बयान दर्ज करने के बाद जांच रिपोर्ट सौंप दी। डीआईजी शलथ माथुर ने बताया कि जांच में दरोगा महेश कुमार सिंह और एक सिपाही कुलदीप दोषी पाए हैं। दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed