फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Inspector, Advocate and Councilor, including ten dead, first positive case crosses 16 hundred

दरोगा, अधिवक्ता, पार्षद समेत दस की मौत, पहली बार पॉजिटिव केस 17 सौ के पार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Inspector, Advocate and Councilor, including ten dead, first positive case crosses 16 hundred
मुरादाबाद। कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है। कोरोना से मौतों और संक्रमित मरीजों का नया रिकार्ड बना है। जिले में दरोगा, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता और पार्षद समेत दस लोगों की कोरोना से मौत हो गई। वहीं पहली बार संक्रमितों का आंकड़ा 16 सौ के पार पहुंच गया। जिले में शुक्रवार को सर्वाधिक 1752 पॉजिटिव केस मिले। संक्रमितों में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा और मूंढापांडे सीएचसी के डाक्टर शामिल हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने में तैनात दरोगा योेगेंद्र प्रताप द्विवेदी पिछले एक सप्ताह से बीमार चल रहे थे। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उनकी कोरोना की जांच कराई गई थी। 20 अप्रैल को आई रिपोर्ट उनकी पॉजिटिव निकली। गुरुवार की रात उनकी मौत हो गई। वहीं कोरोना संक्रमित सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अनिल कुमार चौहान ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। महानगर के वार्ड नंबर 19 के पार्षद डिंपल सिंह अश्क 19 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्हें इलाज के लिए टीएमयू में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके अलावा कटघर की 58 वर्षीय महिला, 71 वर्षीय बुजुर्ग, 38 वर्षीय महिला, मुगलपुरा की 52 वर्षीय महिला, सिविल लाइंस की 58 वर्षीय महिला, बुद्धि विहार 58 वर्षीय महिला, मानसरोवर निवाी 70 वर्षीय वृद्ध महिला ने इलाज के दौरान टीएमयू में दम तोड़ दिया। एक दिन में कोरोना से दस मौतों का ये आंकड़ा जिले में अब तक का सबसे अधिक है। जान गंवाने वालों में पांच महिलाएं शामिल हैं। वहीं शुक्रवार को पॉजिटिव केसों का नया रिकार्ड बन गया है। जिले में एक दिन में सर्वाधिक 1666 संक्रमित मरीज मिले। संक्रमितों में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा और मूूंढापांडे सीएचसी के डाक्टर शामिल हैं। सबसे अधिक संक्रमित मुगलपुरा, मझोला, लाइनपार मिले हैं।
विज्ञापन

कहां कितने संक्रमित मरीज मिले
- मझोला क्षेत्र : 17
- लाइनपार क्षेत्र : 21
- मुगलपुरा क्षेत्र: 21
- रेलयात्री : 59
- बुद्धि विहार : 16
- पीतल नगरी : 09
- पुलिस एकेडमी : 23
- गौर ग्रेसियस : 11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed