फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Inspector accused of demanding Rs 6000

Moradabad News: दरोगा पर 6000 रुपए मांगने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Inspector accused of demanding Rs 6000
ठाकुरद्वारा। नगर के मोहल्ला बंजारन वार्ड 12 निवासी तरुण कुमार ने एसपी ग्रामीण को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसके पिता की मृत्यु के बाद उनका शस्त्र लाइसेंस उनके नाम में ट्रांसफर होना था। जिसकी रिपोर्ट ठाकुरद्वारा कोतवाली से लगती थी। उनका आरोप है कि एक नगर के एक दरोगा ने उनसे रिपोर्ट लगवाने के नाम पर 6000 रुपये मांगे। एक महीने तक फाइल को लटकाए रखा। बाद में एक कांस्टेबल के माध्यम से 4000 रुपए लेने के बाद ही रिपोर्ट लगाई गई ।इस संबंध में दरोगा ने शिकायत को फर्जी बताया है। इस दरोगा का एसएसपी ने यहां से ट्रांसफर कर लाइन में भेज दिया है। इस बारे में सीओ राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि सर्किल के कई दरोगाओं के ट्रांसफर हुए हैं। कोतवाली ठाकुरद्वारा के दरोगा का किस वजह से ट्रांसफर हुआ है। इसकी कोई जानकारी नहीं है ।जबकि प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दरोगा को एसएसपी के आदेश पर शनिवार को रिलीव कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed