{"_id":"6ae3b2d9cd09fb42a60008da","slug":"inspection-of-ration-shop-reveals-excess-food-grain-stock-investigation-report-submitted-moradabad-news-c-276-1-smbd1006-113527-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: राशन दुकान की जांच में स्टॉक में अधिक मिला खाद्यान्न, जांच रिपोर्ट भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: राशन दुकान की जांच में स्टॉक में अधिक मिला खाद्यान्न, जांच रिपोर्ट भेजी
विज्ञापन
बिलारी। एक राशन कोटेदार के खिलाफ आइजीआरएस पोर्टल पर हुई शिकायत की जांच में राशन दुकान में निर्धारित स्टॉक से अधिक खाद्यान मिला है। कई कार्डधारकों ने भी दुकानदार पर खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी के आरोप लगाए। आपूर्ति निरीक्षक ने एसडीएम को जांच रिपोर्ट भेज दी है।
तहसील के कुंदरकी ब्लॉक अंतर्गत सुंदरपुर कल्याण गांव निवासी राशन कार्डधारक ने आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत कर राशन कोटेदार शमीम जहां पर खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। आपूर्ति निरीक्षक के अनुसार जब वह गांव में जांच करने पहुंचे तो कोटेदार ने जांच में कोई सहयोग नहीं किया और दुकान भी नहीं खोली। उन्हें दुकान खुलवाने के लिए मैनाठेर पुलिस बुलानी पड़ी। इसके बाद जांच हो पाई। उनके अनुसार जांच में वितरण के बाद भी दुकान में स्टॉक से ज्यादा खाद्यान पाया गया।
अधिकारी के अनुसार जब कार्डधारकों से जानकारी ली गई तो लगभग 40 कार्डधारकों ने कोटेदार पर निर्धारित मात्रा से कम खाद्यान्न देने का आरोप लगाया। बताया कि कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसडीएम को जांच रिपोर्ट भेज दी गई है।