{"_id":"6ae115ee96403a4db807fbf9","slug":"inspection-drive-to-be-conducted-on-trains-ahead-of-diwali-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-1026306-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दिवाली से पहले ट्रेनों में चलेगा जांच अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दिवाली से पहले ट्रेनों में चलेगा जांच अभियान
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिवाली से पहले ट्रेनों में ज्वलनशील सामग्री की रोकथाम के लिए रेलवे जांच अभियान चलाएगा। हाल ही में शहीद एक्सप्रेस में एक बैग में रखे गंधक और पोटाश के कारण कोच में आग लगने की घटना के बाद रेलवे सतर्क हो गया है। त्योहार के दौरान यात्रियों की भीड़ बढ़ने के बीच इस तरह की घटनाओं को रोकना बड़ी चुनौती है।
ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थों की मौजूदगी यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। बंद कोच में आग लगने की स्थिति में धुआं फैलने, भगदड़ मचने और यात्रियों के हताहत होने का जोखिम रहता है। ऐसे में रेलवे की ओर से जांच अभियान के जरिये संदिग्ध सामान पर नजर रखने और खतरनाक सामग्री की आवाजाही रोकने पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए आरपीएफ और जीआरपी को निर्देश दिए गए हैं। रेलवे एक्ट के मुताबिक ट्रेनों में ज्वलनशील सामग्री लेकर सफर करना अपराध की श्रेणी में आता है। सीनियर डीसीएम महेश यादव का कहना है कि आरपीएफ और जीआरपी की टीम रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के सामान की चेकिंग करेगी। डॉग स्क्वॉड के जरिये भी चेकिंग की जाएगी।