फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   insentive schme closed by central government

इंसेंटिव बंद करने से निर्यातकों को लगा तगड़ा झटका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
insentive schme closed by central government
मुरादाबाद। हैंडीक्राफ्ट उद्योग पर एक के बाद एक संकट के बादल छा रहे हैं। सरकार ने इंसेंटिव सुविधा बंद कर दी है। निर्यातकों को लग रहा था कि शायद अब तक किए गए निर्यात पर तो इंसेंटिव मिलेगा और वे आवेदन कर सकेंगे पर एक झटके में सरकार ने वेबसाइट भी बंद कर दी। इसी पर आवेदन किए जाने थे। निर्यातकों का कहना है कि ऐसा होने से उन्हें भारी नुकसान होगा। हैंडीक्राफ्टस एक्सपोर्टस एसोसिएशन ने वाणिज्य, उद्योग मंत्री को पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराते हुए आनलाइन आवेदन शुरू कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

निर्यातकों द्वारा निर्यात किए गए उत्पाद पर वस्तु निर्यात योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा इंसेंटिव दिया जाता है। ये इंसेंटिव उत्पाद के अनुसार तीन से सात प्रतिशत तक होता है। निर्यातकों द्वारा जितनी रकम का माल एक्सपोर्ट किया है। इसके लिए निर्यातक को निर्यात किए गए माल के बिल आदि प्रपत्र विदेश व्यापार महानिदेशालय की साइट पर आनलाइन डालनी होती है। जिसके बाद सिस्टम द्वारा खुद ही एक्सपोर्टर के उत्पाद के आधार पर इंसेंटिव तय कर पर्ची जारी कर देता है। ये इंसेंटिंव एक्सपोर्टर को मिल जाता है। हैंडीक्रॉफ्टस एक्सपोर्ट एसोसिएशन के सचिव अवधेश अग्रवाल के मुताबिक राजस्व विभाग ने इस सत्र के लिए दिसंबर तक 9 हजार करोड़ रुपये की धनराशि इंसेंटिव के लिए तय की थी। ताजा जानकारी के अनुसार अभी तक देश में केवल 422.4 करोड़ रुपये की इंसेंटिव पर्ची जारी हुई है, लेकिन विदेश व्यापार महानिदेशालय ने अभी से अपनी ऑन लाइन आवेदन की साइट बंद कर दी है। इस कारण एक्सपोर्टर अपने इंसेंटिव के लिए भी आवेदन नहीं कर पा रहे। इस समस्या को लेकर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है। हैंडीक्राफ्ट उद्योग से जुड़ी कई संस्थाओं के माध्यम से इस समस्या से पत्र उन्हें भेजा है। उनसे ऑन लाइन आवेदन को फिर से खोलने की मांग उठाई है। ये भी अनुरोध किया है कि वह इस योजना को 31 दिसंबर के बाद भी जारी रखें।
विज्ञापन

...इसलिए होगा मोटा नुकसान
निर्यातकों द्वारा अपने तैयार उत्पाद की कीमत तय करने में मिलने वाले इंसेंटिव को भी जोड़ता है। इसी आधार पर माल की कीमत तय की जाती है। इसे जोड़कर ही माल के ऑर्डर लिए गए थे। प्रतिस्पर्धा के दौर में बहुत से एक्सपोर्टर केवल इंसेंटिव की रकम को ही अपना लाभ मानकर व्यवसाय करते हैं।इसलिए इस योजना का लाभ न मिलने पर उन्हें लाखों का घाटा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

500 करोड़ के सालाना नुकसान का अनुमान
जिले से करीब सात से दस हजार करोड़ का माल एक्सपोर्ट होता है। यदि अनुमान के तौर पर औसत पांच फीसदी इंसेंटिव लगाया जाए तो ये रकम करीब 500 करोड़ बैठती है। यदि आगे से यह योजना बंद हुई तो यहां यहां के एक्सपोर्टर को बड़ा नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed