फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Insects coming in the water, the road of the street is dug up, movement is difficult

Moradabad News: पानी में आ रहे कीड़े, खुदी पड़ी गली की सड़क, आना-जाना मुश्किल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Insects coming in the water, the road of the street is dug up, movement is difficult
मुरादाबाद। वार्ड नंबर-17 चंद्रनगर की कृष्णा काॅलोनी की गली नंबर चार के घरों में पानी में कीड़े आ रहे हैं। यहां यह समस्या करीब महीनेभर से बनी हुई है। कभी-कभी पानी गंदा और बदबूदार भी आता है। लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी समस्या दूर नहीं हुई। वहीं गली नंबर चार में 15 दिनों से सड़क खुदी पड़ी है। लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


चंद्रनगर की कृष्णा काॅलोनी की गली नंबर चार में करीब तीस घर हैं। इस सकरी गली में साफ सफाई का अभाव देखने को मिला। गली में गंदगी मिली। सीवर का पानी सड़क पर बहता दिखा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां सफाईकर्मी कम ही आते हैं। नालियां जाम रहती हैं। काॅलोनी में पानी की सप्लाई टंकी से नहीं होती है। नलकूप से सीधी सप्लाई है। वह भी सुबह पांच बजे से 11 बजे तक और शाम चार बजे से रात दस बजे तक ही पानी की आपूर्ति होती है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि करीब महीने भर से पानी में कीड़े आते हैं। जो पानी में तैरते नजर आते हैं। सप्लाई आने पर पानी की टंकी खोलकर छोड़ देते हैं। करीब 20 से 30 मिनट पानी बहने देते हैं। इस दाैरान पानी से कीड़े निकल जाते हैं। इसके बाद पीने लायक पानी आता है। यही हाल शाम के समय रहता है। इसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कृष्णा काॅलोनी की गली नंबर तीन की सड़क करीब 15 दिनों से उखड़ी पड़ी है। सड़क पर सिर्फ सीवर के ढक्कन और रेत दिखाई देते हैं। लोगों कहना है कि इस रास्ते स्कूली बच्चे आते-जाते हैं। खोदी सड़क से आवाजाही में उन्हें परेशानी होती है। ई-रिक्शा गली में नहीं आ पाता है। सड़क की रेत घरों में पहुंच रही है। कब तक सड़क बनेगी पता नहीं।

00

- करीब महीने भर से सप्लाई वाले पानी में कीड़े आ रहे हैं। कभी-कभी पानी गंदा भी आता है। जिससे बदबू आती है। कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। - राजकला देवी

00

- कहीं न कहीं पानी की सप्लाई लाइन टूटी हुई है जिससे होकर कीड़े और नाली का गंदा पानी सप्लाई के साथ घर तक पहुंच रहा है। इससे गंभीर बीमारी फैल सकती है। यह चिंता का विषय है। - प्रखर गुप्ता

00

- यहां पानी की सप्लाई टंकी से नहीं होती है। सीधे नलकूप से पानी आता है। सुबह-शाम जब सप्लाई आती है तो पानी में कीड़े आते हैं। गली में सफाई भी समय से नहीं होती है। सीवर की समस्या है। - सतनाम नाथ शर्मा

00

- करीब महीने भर से पानी में कीड़े आ रहे हैं। सप्लाई आने पर करीब तीस मिनट तक टंकी खुला छोड़ देते हैं। इस दाैरान कीड़े निकल जाते हैं। इसके बाद पीने लायक पानी आता है। यह समस्या दूर नहीं हो रही है। - गोपाल राम सैनी

00

- सप्लाई आने पर बाल्टी में पानी भरते हैं तो उसमें कीड़े तैरते नजर आते हैं। यह समस्या काफी दिनों से बनी हुई है। लेकिन इसका निदान अभी तक नहीं हो सका है। जबकि कई बार शिकायत की जा चुकी है। - ज्योति

00

- करीब 15 दिनों से गली नंबर तीन की पूरी सड़क खुदी पड़ी है। आगे तीन तीन स्कूल हैं। काफी बच्चे इस गली से आते जाते हैं। सड़क खुदी होने से बच्चों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। - हरीश चंद्र

00

- गली की सड़क खुदी पड़ी है। सड़क पर रेता ही रेता है। जो आवाजाही से घरों में पहुंच रहा है। 15 दिन हो गए लेकिन अभी काम पूरा नहीं हो सका है। गली में ई-रिक्शा नहीं आ पाता है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को होती है। - निरंजन


00

- गली नंबर दो की नालियां चोक रहती हैं। यहां सफाई नहीं होती है। गली की सड़क कई जगह बैठ गई है। इससे सड़क उबड़-खाबड़ हो गई है। इससे आने जाने में काफी परेशानी होती है। बच्चे गिर जाते हैं। - विजय यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed