फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Innocent people everywhere in brass city

Moradabad News: पीतलनगरी में हर तरफ भोले ही भोले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Innocent people everywhere in brass city
मुरादाबाद। सावन के आखिरी सोमवार पर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ बेड़ों से पीतल नगरी भगवामय हो गई। शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह रहा। दो माह तक चली कांवड़ यात्रा की रौनक रविवार को आस्था के सैलाब में बदल गई। दिल्ली रोड पर एक तरफ लगे शिविरों की वजह से सड़क पर जबरदस्त भीड़ दिखाई दी। हालात यह थे कि पैदल चलने के लिए भी लोगों को मशक्कत करनी पड़ी। सुबह से शुरू हुआ कांवड़ आने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन

सावन के आखिरी सोमवार पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़िये रविवार को सुबह ब्रजघाट से गंगाजल लेकर निकले। पैदल जल लेकर मुरादाबाद तक कांवड़ियों को न पांवों में छालों की फिक्र थी, न ही थकान का असर। घुंघरुओं की छन-छन की आवाज, होठों पर भोले के जयकारे, डीजे पर बजते भजनों पर थिरकते कदम और केसरिया सैलाब कुछ ऐसा ही नजारा था रविवार को दिल्ली रोड का। सावन का अधिकमास होने की वजह से दो माह तक सोमवार पर श्रद्धालुओं भोलेनाथ का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक पूरे उत्साह के साथ किया है। आखिरी सोमवार होने की वजह से पूरा रोमांचक माहौल था। जगह-जगह कांवड़ियों का स्वागत किया गया। हरिद्वार और ब्रजघाट से गंगाजल लाने वाले कांवड़ियों का रविवार को लंबा काफिला था। दिल्ली रोड पर श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से सामान्य आवाजाही न के बराबर थी। शहवासियों ने कांवड़ियों की सेवा में पलक पावड़े बिछा दिए। भव्य तरह से सजी कांवड़, झांकियां और गूंजते भजनों ने हर किसी को उत्साहित कर दिया। कांवड़ यात्रा में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं सभी शिवभक्ति में लीन नजर आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed