फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Innocent child crushed to death by tractor, no action taken due to settlement

Moradabad News: ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम की मौत, समझौता हो जाने के कारण नहीं हुई कार्रवाई

Sat, 06 Dec 2025 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 06 Dec 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Innocent child crushed to death by tractor, no action taken due to settlement
ठाकुरद्वारा। नगर में शुक्रवार शाम को समरसता पार्क में खेलते खेल रहे मासूम की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। बाद में हुई दोनों पक्षों की पंचायत में समझौता हो जाने के कारण कार्रवाई नहीं हुई। नगर के मोहल्ला कुरेशियान वार्ड 25 निवासी नईम कुरैशी पलंबर का काम करता है। उसका पुत्र बिलाल (5) शाम को मोहल्ले के बच्चों के साथ को कार्यालय के सामने स्थित समरसता पार्क में खेल रहा था। खेलते खेलते वह पार्क के पास जाने वाली सड़क पर आ गया। तभी वहां से गांव फरीदनगर निवासी एक व्यक्ति अपने घर पर आयोजित कार्यक्रम के लिए नगर पालिका से टैंकर लेकर जा रहा था। इस दौरान पार्क से बाहर आया मासूम बिलाल ट्रैक्टर की चपेट में आकर कुचल गया। परिजन उसे लेकर काशीपुर के निजी अस्पताल में पहुंचे। डॉक्टर ने बालक को बिलाल को देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर और टैंकर को लेकर फरार हो गया। नगर पालिका अध्यक्ष मौहम्मद इरफान सैफी ने कहा कि ट्रैक्टर नगर पालिका का नहीं था। सिर्फ फरीदनगर निवासी नगर पालिका के टैंकर को किराए पर लेकर जा रहा था। बाद में देर रात दोनों पक्षों की पंचायत नईम के घर पर हुई। पंचायत में नईम को आरोपी ने आर्थिक मदद देने का भरोसा दिया। समझौते के चलते पुलिस में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed