फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   injured women reached sspcamp office with the help of ventiletter

वेंटीलेटर समेत घायल महिला को लेकर एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचे परिजन, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
injured women reached sspcamp office  with the help of ventiletter
मुरादाबाद। बाइक में टक्कर मारने के आरोपी कार चालक के खिलाफ मझोला थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो घायल महिला को उसको परिजन एंबुलेंस में वेंटिलेटर सहित लेकर एसएसपी के कैंप कार्यालय पर पहुंच गए। घायल महिला के परिजनों ने मझोला थाने की पुलिस पर टक्कर मारने के आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। महिला के परिजनों के हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ सिविल लाइंस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उनको वापस भेज दिया। महिला को इलाज के लिए दिल्ली ले जाते समय रास्ते में हो गई। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

अमरोहा के हसनपुर थाना क्षेत्र के होली वाला मोहल्ला निवासी जयश्री यादव शिक्षिका थीं। 11 अगस्त को वह रक्षाबंधन के मौके पर अपने भाई को राखी बांधने के लिए बाइक से मुरादाबाद आ रही थीं। बाइक स्कूल के प्रधानाचार्य चला रहे थे। आरोप है कि मझोला क्षेत्र में गांगन तिराहे के पास एक कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। शिक्षिका को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि पुलिस चालक को पकड़कर थाने ले गई थी। आरोप है कि पुलिस ने चालक को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। जबकि रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई थी। बुधवार को चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर बताकर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। एंबुलेंस में महिला को लेकर उसके परिजन एसएसपी के कैंप कार्यालय पर पहुंच गए। वहां उन्होंने मझोला पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी पहुंच गए। उन्होंने परिजनों अको आश्वासन दिया कि इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजन घायल महिला को लेकर चले गए। दिल्ली ले जाते समय महिला की रास्ते में मौत हो गई। सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed