फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   injured three years child died

हादसे में घायल तीन साल मासूम की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
injured three years child died
पाकबड़ा। पाकबड़ा अगवानपुर बाईपास पर तीन दिन पहले बाइक की चपेट में आकर घायल हुए तीन वर्षीय बच्चे की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के पल्लुपुरा घोसी निवासी मंजीत सिंह मजदूरी करते है। मंजीत सिंह के परिवार में पत्नी जयवती व तीन बच्चे गौरी, मुकुल और बलवीर हैं। तीन दिन पहले तीन वर्षीय बलवीर नाना नानी के साथ पाकबड़ा थाना क्षेत्र के फलेदा गांव गया था। ननिहाल में बलवीर घर के बाहर खेल रहा था, इस दौरान अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से कुचल कर जख्मी हो गया था। बलवीर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को बलवीर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बलवीर के पिता की तहरीर पर आरोपी सफी निवासी सब्जीपुर थाना पाकबड़ा के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed