{"_id":"5ef9b4f58ebc3e42b62d0778","slug":"injections-of-evil-anti-allergy-medicine-found-near-rampur-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: रामपुर हाईवे के पास मिले एविल के 1000 इंजेक्शन, बैच नंबर से की जा रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: रामपुर हाईवे के पास मिले एविल के 1000 इंजेक्शन, बैच नंबर से की जा रही जांच
Mon, 29 Jun 2020 03:01 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 29 Jun 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में रामपुर हाईवे के पास सोमवार को एविल के एक हजार लावारिस इंजेक्शन बरामद हुए हैं। एविल एंटी एलर्जी दवा है, लेकिन इसका इस्तेमाल लोग नशे के लिए भी करते हैं।
विज्ञापन
ड्रग विभाग ने सभी इंजेक्शनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दवाओं की कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी जा रही है। दवाओं के बैच नंबर से इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन