फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   injections found on road side in moradabad

हाइवे किनारे नशीली दवाओं का जखीरा बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
injections found on road side in moradabad
मुरादाबाद। मुरादाबाद-रामपुर हाइवे किनारे फेंकी गई नशीली दवाओं का जखीरा बरामद हुआ है। दवाएं एंटी एलर्जी की हैं और नशे के लिए इनका इस्तेमाल होता है। औषधि विभाग ने दवाओं को लावारिस में दाखिल कर बैच नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। बरामद दवाओं की कीमत करीब 13642 रुपये आंकी गई है। दवा की शीशियों में एक्सपायरी डेट 2022 की पड़ी है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक नरेश मोहन दीपक ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे रामगंगा पुल के पास हाइवे किनारे दवाओं की शीशियां फेंके जाने की सूचना मिली। थाना कटघर पुलिस के साथ औषधि विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हाइवे किनारे एंटी एलर्जी की दवाओं की शीशियां बिखरी पड़ी थी। शीशियों को बोरे में लाकर वहां फेंका गया था। दवाओं की मैन्युफेक्चरिंग जुलाई 2019 हैं। जबकि इनकी वैधता जून 2022 तक की है। विभाग ने शीशियों को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। शीशियों के सैंपल औषधि विभाग की प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

- दवा की शीशियों में बैच नंबर 0419020, 0419032 और 2119160 अंकित है। बैच नंबरों से जांच शुरू कर दी है। बरामद दवाएं नारकोटिक्स में नहीं हैं। एलर्जी में काम आती हैं। दवा लेने के बाद नींद आती है। इसलिए युवा इंजेक्शन से इनका नशा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नरेश मोहन दीपक, जिला औषधि निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed