फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Information about schemes provided during the 'Seva Sankalp Abhiyan'

Moradabad News: सेवा संकल्प अभियान में दी योजनाओं की जानकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Information about schemes provided during the 'Seva Sankalp Abhiyan'
ठाकुरद्वारा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को समाज कल्याण विभाग ने विशेष कार्यक्रम करके प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पात्रता के आधार पर कमजोर वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एडीओ समाज कल्याण ने वृद्धावस्था पेंशन, पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, आश्रम पद्धति विद्यालय, डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास आदि के बारे में विस्तार से बताया। महिला और बाल विकास की कन्या सुमंगला योजना, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की शादी अनुदान योजना की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्य अतिथि भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह, डॉ. वीर सिंह सैनी, धर्मेंद्र कुमार पाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। इस दौरान बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जानकारी पर आधारित स्टॉल भी लगाए गए। कार्यक्रम में बीडीओ उमाकांत मुद्गल, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा, एडीओ पंचायत योगेंद्र सिंह, एडीओ नेम सिंह, रामाशीष प्रजापति, मनप्रीत कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed