फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ineffective cold on chrismas market

क्रिसमस की खरीदारी को ठंड बेअसर

Mon, 25 Dec 2017 12:45 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
ineffective cold on chrismas market
सेंटाक्लाज के वेश में बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
क्रिसमस की खुमारी पर मौसम का कड़क मिजाज भी बेअसर हो गया। रविवार को खरीदारी का अंतिम दिन होने की वजह से सुबह से ही बाजार में रौनक शुरू हो गई। देर रात तक लोगों ने खूब खरीदारी की। प्रतिष्ठानों और घरों को भी आकर्षक तरीके से सजाया गया था।
विज्ञापन


म्यूजिकल सांता का क्रेज
इस बार सबसे अधिक म्यूजिकल सांता को लोगों ने पसंद किया। सजावट के अलावा उपहार में देने के लिए यह सबसे उपयुक्त था। दुकानदार सुनील सागर ने बताया कि शुरुआत से ही लोग इसकी मांग कर रहे थे। खासकर पियानो बजाते सांता की दीवानगी तो इस कदर थी कि इसे ऑर्डर पर दो बार मंगवाया गया है।
विज्ञापन


ट्री को सजाने के लिए ट्री की मांग
क्रिसमस के छह प्रतीकों में से एक क्रिसमस ट्री विभिन्न आकृतियों में था। एक इंच के रंगीन ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया। बड़े ट्री की सजावट में वेल, ढोल, नगाड़ा के साथ छोटे ट्री को शामिल किया गया था। यह हरे रंग के अलावा नीले, लाल और सफेद रंग में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


झाकियां कर रहीं थी आकर्षित
चर्च के अलावा लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों पर भी सुंदर झाकियां सजाई थीं। रंग-बिरंगी रोशनी के साथ प्रभु यीशू के अवतरण के दृश्य को ऐसे बनाया गया है कि वो सजीव हो उठे। प्रभु यीशू के जन्म से लेकर उनके चरनी तक को खास और आकर्षक रूप में सजाया गया है। इसकी रोशनी नीले और सफेद थीम पर रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed