फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Indiscriminate firing was done on the youths travelling in a car in Bilari

Moradabad News: बिलारी में कार सवार युवकों पर की गई अंधाधुंध फायरिंग

Fri, 04 Apr 2025 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 04 Apr 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Indiscriminate firing was done on the youths travelling in a car in Bilari
बिलारी। नगर के शाहबाद रोड पर फायरिंग से खलबली मचा गई। कार पर सवार युवकों पर फायरिंग की गई। मुकदमे में फैसले का दबाव बनाने के लिए अंधाधुद फायरिंग करने का आरोप है। फायरिंग में एक युवक के हाथ में गोली बाएं हाथ की हड्डी को तोड़कर घुस गई। घटना के बाद शोर मचा तो आरोपी युवक कार से फरार हो गए। घटना के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। आनन फानन में घायल युवक को इलाज के लिए जिले को ले गए जहां निजी अस्पताल में युवक को भर्ती कर दिया। देर रात एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया। अभी मामले में तहरीर नहीं दीं गई।
विज्ञापन

बिलारी के शाहाबाद रोड निवासी चौधरी नरेंद्र सिंह का बड़ा बेटा रितिक चौधरी, छोटा बेटा मुकुल व उसका दोस्त आकाश निवासी चंद्र वाटिका कॉलोनी बिलारी के गांव हरौरा में परिवार में हुई एक मौत में देर शाम 7 बजे आईटेन कार में सवार होकर जा रहे थे। इसी बीच पीछे से आई स्विफ्ट कार सवार युवकों ने शाहबाद रोड धर्म कांटे के पास कर सवार युवकों को रोक लिया और कार से बाहर निकलने को कहा,सभी कार से बाहर निकले तो स्विफ्ट कार सवार युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हादसे के बाद आसपास के लोग मौके से इधर-उधर भागने लगे, घटना के दौरान रितिक के ऊपर गोली चलाई गई जो उसके बाएं हाथ की हड्डी को तोड़कर अंदर घुस गई, वहीं मुकुल और आकाश पर फायरिंग की गई। जिसमें वह बाल बाल बच गए। घटना पर शोर मच जाने की वजह से कार सवार युवक मौके से फरार हो गए, जानकारी मिलने पर परिवार के लोग आनन फानन में मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में रितिक चौधरी को लेकर मुरादाबाद के निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। पिता नरेंद्र सिंह ने बताया कि बेटे की हालत स्थिर है। पूर्व मुकदमे में फैसले को दबाव बनाने को लेकर फायरिंग की गई है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed