फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   indian railways General ticket facility started in these seven train

यात्रीगण ध्यान दें: इन सात ट्रेनों में जनरल टिकट की सुविधा शुरू, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Tue, 15 Mar 2022 09:00 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 15 Mar 2022 09:00 PM IST
सार

मुरादाबाद रेल मंडल से गुजरने वाली सात और ट्रेनों में जनरल टिकट की शुरुआत हो गई है। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है।
 

विज्ञापन
indian railways General ticket facility started in these seven train
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 यात्रियों के पुराने आरक्षण खत्म होने के साथ ही रेलवे महकमे ने जनरल टिकट कई ट्रेनों में मान्य कर दिया है। मुरादाबाद रेल मंडल से गुजरने वाली अवध-असम एक्सप्रेस, रानीखेर एक्सप्रेस समेत सात और ट्रेनों में जनरल टिकट की शुरुआत हो गई है। अब यात्री इन ट्रेनों की सेकेंड सिटिंग (जनरल) बोगियों में बिना रिजर्वेशन सफर कर सकेंगे। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन


इन ट्रेनों में शुरू हुए जनरल टिकट

  • 12372 बीकानेर-हावड़ा सु.फास्ट एक्सप्रेस
  • 15013 रानीखेत एक्सप्रेस
  • 15623 भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस
  • 15909 अवध असम एक्सप्रेस
  • 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस
  • 14717¹ बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस
  • 14888 बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस
  • 19609 उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस

होली के मौके पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नौ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े हैं। इनमें बेगमपुरा, सीमांचल एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। चार ट्रेनों में अनारक्षित कोच जोड़े गए हैं। जबकि अन्य ट्रेनों में आरक्षित स्लीपर कोच जोड़े गए हैं। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि स्लीपर कोचों के जुड़ने से तकरीबन 500 यात्रियों की बुकिंग कंफर्म हो जाएगी। इसके अलावा अनारक्षित कोचों में यात्री जनरल टिकट लेकर सफर कर सकेंगे।

विज्ञापन


इन ट्रेनों में जोड़े गए हैं अतिरिक्त कोच

  • ट्रेन नंबर      ट्रेन का नाम                      कोच
  • 12237-38   बेगमपुरा एक्सप्रेस             स्लीपर
  • 12488-86   सीमांचल एक्सप्रेस             स्लीपर
  • 04048-47  आनंदविहार-मुजफ्फरपुर एक्स. स्लीपर
  • 04412-11  आनंदविहार-सहरसा एक्स.     अनारक्षित
  • 14308-07  बरेली-प्रयागराज एक्स.        अनारक्षित
  • 04383-84  प्रयागराज-जौनपुर एक्स.      अनारक्षित
  • 14231-32   प्रयागराज-बस्ती एक्स.        अनारक्षित
  • 14236-35  वाराणसी-बरेली एक्स.             स्लीपर
  • 04060-59   आनंदविहार-जयनगर एक्स.     स्लीपर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed