फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Independents showed strength in 10 three local bodies

निकाय चुनाव-2017: 10 में तीन निकायों पर निर्दलीयों ने दिखाया था दम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 03:05 AM IST
विज्ञापन
Independents showed strength in 10 three local bodies
मुरादाबाद। वर्ष 2017 में संपन्न निकाय चुनाव में अगर राजनीतिक दलों की बात करें तो दस निकायों में से नगर निगम समेत तीन निकायों में कमल खिलाकर भाजपा पहले नंबर पर रही थी। वहीं दो निकायों में सपा ने परचम लहराया था। बसपा और कांग्रेस के खाते में भी एक-एक सीट गई थी। लेकिन तीन निकाय ऐसे भी थे जहां निर्दलियों ने सियासी दलों को पीछे छोड़ चेयरमैन की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया था।
विज्ञापन

000
इन तीन निकायों में खिला था कमल
नगर निगम मुरादाबाद ( अनारक्षित) के मेयर पद पर भाजपा के विनोद अग्रवाल 94677 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित हुए थे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के रिजवान अहमद को 21635 मतों के अंतर से पराजित कर यह सफलता अर्जित की थी। नगर पालिका परिषद बिलारी (ओबीसी महिला) के चेयरमैन पद पर भाजपा की ज्योति सिंह 9113 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित हुईं थीं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पीस पार्टी की आशिया बेगम को 4165 मतों के अंतर से पराजित किया था। नगर पंचायत पाकबड़ा के महिला के लिए आरक्षित चेयरमैन पद पर भाजपा की खेमवती 3445 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुईं थीं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय मुशर्रत को 478 मतों के अंतर से पराजित किया था।
विज्ञापन

000
इन तीन निकायों में निर्दलीय ने लहराया था परचम
नगर पंचायत उमरी के चेयरमैन पद (महिला) पर निर्दलीय अमीरजहां ने 3361 मत प्राप्त कर सपा की फरहा खातून को 1074 मतों के अंतर से हराया था। कांठ नगर पंचायत (अन्य पिछड़ा वर्ग) के लिए आरक्षित चेयरमैन पद पर निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति ने 5013 मत प्राप्त कर चेयरमैन चुनीं गईं थीं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय इकबाल आलम को 552 मतों के अंतर से हराया था। अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षित नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर में भी निर्दलीय रहमतजहां 5655 मत प्राप्त कर चेयरमैन निर्वाचित हुईं थीं। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय परवेज को 5538 मत प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
दो सीटों पर सपा ने जमाया था कब्जा
वर्ष 2017 में हुए निकाय चुनाव में एक नगर पंचायत और एक नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पद पर सपा ने कब्जा जमाया था। नगर पालिका परिषद ठाकुरद्वारा (ओबीसी) के चेयरमैन पद पर सपा के हाजी लियाकत हुसैन 7404 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राजपाल को 1870 मतों के अंतर से पराजित किया था। इसके अलावा कुंदरकी नगर पंचायत के चेयरमैन पद (महिला) पर सपा की जीनत 4501 मत प्राप्त कर आम आदमी पार्टी की नसीमा को 2256 मतों के अंतर से पराजित किया था। भाजपा प्रत्याशी यहां तीसरे और कांग्रेस प्रत्याशी यहां चौथे स्थान पर रहा था।

00
कांग्रेस-बसपा को भी एक-एक निकाय में मिली थी सफलता
कांग्रेस और बसपा को भी एक-एक निकाय में सफलता मिली थी। नगर पंचायत महिला चेयरमैन पद के लिए आरक्षित अगवानपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर 2017 में कांग्रेस की कमरजहां 3113 मत प्राप्त कर सपा की शबीना खान को 518 मतों के अंतर से शिकस्त दी थी। ढकिया नगर पंचायत के चेयरमैन पद (महिला) पर बसपा की गुड्ड़ी ने 2610 मत प्राप्त कर कांग्रेस की अफसाना को 24 मतों के अंतर से पराजित किया था।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed