{"_id":"69ed1f8537fc0aa1bc0bab9d","slug":"income-tax-officers-and-employees-will-stage-a-sit-in-protest-on-may-4-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-886844-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आयकर अधिकारी और कर्मचारी चार मई को धरना देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आयकर अधिकारी और कर्मचारी चार मई को धरना देंगे
विज्ञापन
मुरादाबाद। आयकर अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी दस सूत्री मांगों को लेकर चार मई को धरना देंगे। सात मई को मध्यावकाश के बाद वाकआउट और 13 मई को हड़ताल करेंगे।
आयकर विभाग के राजपत्रित अधिकारी एवं कर्मचारी महासंघ की संयुक्त संघर्ष समिति वेतन विसंगतियों और कैडर रिव्यू सहित अन्य मांगों को लेकर काफी दिनों से लड़ाई लड़ रही है। कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने लखनऊ मुख्यालय स्थित संघ के निर्देश पर शुक्रवार को प्रधान आयकर आयुक्त कक्ष के बाहर एकत्र होकर एक घंटे धरना-प्रदर्शन किया। कह-यदि मांगें नहीं मानी गंईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इसके तहत कर्मचारी प्रोटोकॉल ड्यूटी नहीं करेंगे। स्टेटमेंट नहीं भेजेंगे।
इसके अलावा चार मई को धरना दिया जाएगा। सात मई को मध्यावकाश के बाद वाकआउट और 13 मई को हड़ताल प्रस्तावित है। आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ के सदस्य सुरेन्द्र पाल सिंह एवं आयकर कर्मचारी महासंघ के सचिव तोमेंद्र सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों का समाधान लंबे समय से नहीं हो रहा है। विरोध प्रदर्शन में आयकर कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष यशवीर सिंह, अभिषेक मीना वैभव अग्रवाल, दिलीप कुमार, जीतेंद्र, तपेंद्र, सूरज पाल, राम सिंह, राजेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। ब्यूरो