फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Income Tax Department teams raided five locations in Moradabad and Amroha

Moradabad News: आयकर विभाग की टीमों ने मुरादाबाद और अमरोहा के पांच ठिकानों पर छापा मारा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Income Tax Department teams raided five locations in Moradabad and Amroha
मुरादाबाद। आयकर विभाग की टीमों ने सोमवार की सुबह मुरादाबाद के तीन और अमरोहा के दो स्थानों पर छापा मारकर रिकार्ड खंगाले। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि छापा मारने वाली दिल्ली और लखनऊ की टीमों ने उनको जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन


आयकर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आयकर महानिदेशालय (इंवेस्टीगेशन) के निर्देश पर सहायक निदेशक आयकर (जांच) के नेतृत्व में सोमवार की सुबह छह बजे छापा मारा गया। यह पूरा मामला राजनीतिक दलों काे चंदे की फर्जी रसीदों से जुड़ा है। आयकर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान आयकर संदेह के दायरे में आए लोगों ने आईटीआर फाइल करने में गड़बड़ी की है।
विज्ञापन

राजनीतिक दलों काे चंदे की फर्जी रसीदें लगाकर करोड़ों की टैक्स चोरी की गई है। इनमें मुरादाबाद जिले के बुद्धि विहार, लाइनपार रामलीला ग्राउंड के नजदीक, कंजरी सराय के संभ्रांत लोग शामिल हैं। आयकर टीमों ने अमरोहा जिले में अमरोहा शहर और गजरौला में भी सीए के यहां छानबीन की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed