फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   incharge minister anyoed on je of power corporation

जर्जर बिजली तारों को न बदलने की शिकायत पर जेई का ट्रांसफर करने के निर्देश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
incharge minister anyoed on je of  power corporation
मुरादाबाद/पाकबड़ा। जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह का तेवर एक्शन मूड में दिखा। गांव के लोगों ने मंत्री से गांव में जर्जर बिजली तार न बदले जाने तथा आए दिन बिजली गुल रहने की शिकायत की। जेई ने इसकी सफाई में जो तर्क किए वह गले नहीं उतरा। जिसके बाद प्रभारी मंत्री ने क्षेत्र के जेई प्रमोद शर्मा का स्थानांतरण करने का आदेश संबंधित अधिकारियों को दे डाला। पीएचसी पाकबड़ा के प्रभारी चिकित्साधिकारी राजीव कुमार सिंह को बिना ड्रेस में देख मंत्री भड़क गए। सीएमओ से कहा की यही सिखाया है आपने। मंत्री के यह तेवर देख पूरे समय अधिकारी सहमे से रहे।
विज्ञापन

गिदौड़ा गांव में आयोजित जन पंचायत में मंत्री ने कहा की वह अभी सभी अधिकारियों को समझाने आए हैं। अधिकारी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर लें। शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें। जो बेहतर काम करेंगे उन्हें सम्मानित किया जाएगा। जो गलत कार्य करेंगे अथवा आम जनता की नहीं सुनेंगे उन्हें दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है प्रत्येक गांव के व्यक्ति तक विकास की प्रत्येक योजना का लाभ पहुंचाना। कोविड से लगातार बचाव के लिए भी ग्रामीणों को जागरूक रहना है। सभी को अपना टीकाकरण पूरा कराना है। पशुओं में फैलने वाले लंपी रोग से भी ग्रामीणों को चेताया और बीमारी से बचाने और उसके उपचार का उचित प्रबंध करने के निर्देश डीएम को दिए। मंत्री ने मनरेगा, वृद्धा पेंशन, स्कूल, शिक्षा व्यवस्था, प्रधानमंत्री सम्मान निधि आदि की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा की मातृ शक्ति के लिए पूरा पूरा सम्मान देने को सरकार सभी कदम उठा रही है। जन पंचायत में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष शेफाली सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा समेत कई पार्टी पदाधिकारी व जिले भर के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
000
मंत्री जी..खुले में शौच को जाते हैं ग्रामीण
जन पंचायत में गांव के लोगों ने मंत्री के सामने विकास की पोल खोल कर रख दी। बताया की गांव में अभी भी काफी परिवार खुले में शौच करने जाते हैं। यह सुन मंत्री धर्मपाल सिंह भड़क गए और बीडीओ को गांव में एक खुली पंचायत करके तुरंत शौचालय बनाने के निर्देश दिए।
000
जेई ने दी सफाई बोला-बंदरों ने बंद कर दी है गांव की बिजली
बिजली संबंधी शिकायत पर जिस जेई का स्थानांतरण करने के निर्देश मंत्री ने दिए पूछने पर उसने मंत्री को सफाई में बताया कि बंदर अधिक हैं। उन्हीं के कारण बिजली नहीं चल पाती। इस पर गांव के लोगों ने जेई पर पैसों की मांग करने का भी आरोप लगाया।
00
मंत्री के आने से पहले बना दी सड़क
प्रभारी मंत्री के आने की सूचना पर रविवार को गांव की सड़क को हाथों हाथ बना डाला गया है। इस सड़क को ठीक करने के लिए लगातार ग्रामीण मांग कर रहे थे, लेकिन आज जब मंत्री ने जन सुनवाई के लिए गांव का चयन किया तो हाथों हाथ सड़क का निर्माणकर दिया गया।

000
डीएम साहब हम अपने हिसाब से देखेंगे आपके हिसाब से नहीं
गांव में रात्रि चौपाल के दौरान प्रभारी मंत्री धर्मपाल जब विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे तो इसी बीच डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने उन्हें कुछ बताने लगे। इस पर मंत्री ने मंच से कहा कि डीएम साहब हम अपने हिसाब से देखेंगे, आपके हिसाब से नहीं।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed