फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   In times of crisis, we should rely only on official sources.

Moradabad News: संकट के दौर में हमें अधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करना चाहिए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
In times of crisis, we should rely only on official sources.
मुरादाबाद। स्वदेशी जागरण मंच की बैठक में मंगलवार को अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से उत्पन्न चुनौतियां और भारत के लिए आगे का रास्ता विषय पर चर्चा की गई जिसमें मंच के अखिल भारतीय सहसंयोजक डॉ. राजीव कुमार ने लोगों का आह्वान किया कि संकट की स्थिति बन सकती है, इससे इनकार नहीं किया जा सकता लेकिन हमें धैर्य के साथ आगे बढ़ना होगा, अफवाहों को फैलने से रोकना होगा।
विज्ञापन

बैठक में डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि युद्ध से गैस और तेल, उर्वरक और अन्य आवश्यक सामग्रियों की कीमतों और आपूर्ति पर असर तो पड़ा ही है, लेकिन इस बीच शरारती तत्व भी स्थिति का फायदा उठाने लगे है। भविष्य में कमी की आशंका के मद्देनजर सामग्रियों की जमाखोरी कर रहे हैं। यही कारण है कि एलपीजी सिलेंडरों की औसत दैनिक बुकिंग जो 55 से 60 लाख थी, अचानक बढ़कर प्रतिदिन 75 से 88 लाख हो गई है। राष्ट्रीय एकता को बनाए रखें और देश के व्यापक हित में जिम्मेदारी से कार्य करें। नागरिकों का यह सामूहिक प्रयास देश को इस कठिन परिस्थिति से उबरने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन

संचालन विभाग संयोजक प्रशांत शर्मा ने किया। इस दौरान कपिल नारंग, नीरज सोलंकी, पूनम चौहान, नीलम जैन, रेनू गुप्ता, नीलम विहार आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed