फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   In the procession, the tableaus of gods and goddesses created a wave of devotion

Moradabad News: शोभायात्रा में देवी-देवताओं की झांकियों से बही भक्ति की बयार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
In the procession, the tableaus of gods and goddesses created a wave of devotion
मुरादाबाद। श्री हरि विराट संकीर्तन सम्मेलन समिति की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में झांकियाें की भव्यता ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। वार्षिक अधिवेशन के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा में मुरादाबाद के अलावा विभिन्न जनपदों के कलाकारों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

माता श्री अन्नपूर्णा जी का सिंहासन शहनाई के साथ साहू राधेश्याम टंडन की कोठी पर पहुंचा। यहां सिंहासन की आरती की गई और फिर शोभायात्रा का आगाज हुआ। यात्रा मार्ग में अन्य सिंहासनों ने भी अपना स्थान लिया। कलाकारों की धार्मिक प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिमय हो गया। मेरठ से ताशा, एटा से भगवान अर्धनारीश्वर, दुर्गा जी, कृष्ण-अर्जुन का रथ, भगवान गणेश, भगवान राम की झांकियां शामिल हुईं। बहनोई से राम दरबार, राधा-कृष्ण नृत्य नाटिका, मुरादाबाद से अशोक वाटिका और भगवान विष्णु के विराट रूप की झांकी ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

धामपुर की झांकी में सभी ने अद्भुत भगवान शिव के अघोरी रूप के दर्शन किए। बिलारी की झांकी के कलाकारों ने केरल का नृत्य प्रसतुत किया। हनुमान जी, राधा-कृष्ण नृत्य की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही। नजीमाबाद से काली जी की होली की झांकी ने सभी को अचंभित किया। राम दरबार में सुरीले भजनों की प्रस्तुति दी गई। रावण-जटायु संवाद के माध्यम से रामलीला के प्रसंग का मंचन किया गया। मेरठ से काली का अखाड़ा, सत्यभामा रुक्मिणी संवाद, मुरादाबाद से प्रभु जगन्नाथ संकीर्तन यात्रा, मेरठ से अंजता आर्ट की भगवान श्रीनाथ जी, बिहारी ली, तरुपति बालाजी जी, राम दरबार एवं राधा-कृष्ण की झांकी शामिल रही। शोभायात्रा संरक्षक भोलानाथ खन्ना, अध्यक्ष सुनील कुमार अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, विजय कुमार अग्रवाल, चक्रेश लोहिया, संजय गोयल, पुनीत टंडन, अरुण कपूर, पंकज मेहरोत्रा आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

शामिल हुए इन मंदिरों के सिंहासन
शोभायात्रा में शहर के विभिन्न मंदिरों के सिंहासन शामिल हुए। इनमें बरजंग मंडल कटघर से सिंहासन और झांकी, मंदिर चूं-चूं वाला मंडी बांस से सिंहासन, मंदिर माता अन्नपूर्णा जी महारानी मोहल्ला साहू से सिंहासन, राया से शहनाई शामिल हुई।

---------

सुरीले भजनों से बांधा समां
शोभायात्रा में एक से बढ़कर एक सुरीले भजन सुनाए गए। इसमें दिल्ली दरबार बैंड, हिंद सम्राट बैंड के कलाकारों ने मां दुर्गा, बांके बिहारी, भोले बाबा के भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शोभायात्रा महानगर के मुख्य मार्ग जैसे मंडी चौक, अमरोहा गेट, टाउनहाॅल, बुध बाजार चौराहा होते हुए जीएमडी रोड, ताड़ीखाना चौक, कोर्ट रोड, गुरहट्टी चौराहा होते हुए श्रीमद्भागवत कथा स्थल पंचायत भवन पहुंची। यहां पर कृष्णचंद्र शास्त्री ठाकुरजी महाराज श्रीमद्भागवत कथा सुनाएंगे। श्रीमद्भागवत कथा 22 से 28 दिसंबर तक पंचायत भवन में होगी। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह सामाजिक, व्यापारिक और धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने फूलों की बारिश कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed