फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   In the name of getting a loan, a woman cheated one lakh 90 thousand rupees

Moradabad News: लोन दिलाने के नाम पर महिला ने ठग लिए एक लाख 90 हजार रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
In the name of getting a loan, a woman cheated one lakh 90 thousand rupees
मुरादाबाद। एक महिला ने लोन दिलाने के नाम पर एक युवक से छह लाख की ठगी कर डाली। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।मझोला थाना क्षेत्र के मिलन विहार निवासी धमेंद्र अग्रवाल ने पुलिस को दिए गई तहरीर में बताया कि उसे कारोबार करने के लिए पैसे की जरूरत थी। हरिद्वार निवासी महिला शालिनी सक्सेना उनके संपर्क में आई।
विज्ञापन

उसने खुद को माइक्रो फाइनेंस कंपनी का एजेंट बताया। महिला ने 50 लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा दिया। आरोपी महिला ने कहा कि आपको दो लाख रुपये देने होंगे। महिला के कहने पर पीड़ित ने दो लाख रुपये की रकम महिला के बताए हुए खाते में डाल दिए लेकिन पीड़ित का लोन पास नहीं हुआ। जिस पर महिला ने कहा कि आप का लोन बड़ा है, इसलिए आपको बिजनेस लोन प्रोजेक्ट फाइल बनवानी होगी। महिला के कहने पर पीड़ित ने टोटल छह लाख रुपये खाते में डलवा दिए। लेकिन उसका लोन फिर भी पास नहीं हुआ। जिसके बाद पीड़िता को जानकारी हुई कि उसके साथ ठगी हुई है। पीड़ित ने आरोपी से अपनी रकम वापस मांगी तो वह झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी। मझोला थाना प्रभारी केके वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed