फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   In the name of getting a job in the malaria department

Moradabad News: मलेरिया विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर सिपाही ने ठग लिए एक लाख रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
In the name of getting a job in the malaria department
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवक ने सिपाही और उसके साथी के खिलाफ धोखाधड़ी में केस दर्ज कराया है। जिसमें पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने मलेरिया विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन

पीड़ित अमित भारद्वाज ने सिविल लाइंस थाने में बिजनौर के आवास विकास निवासी शैलेंद्र सिंह और उसके साथी विजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें अमित ने बताया कि आरोपी शैलेंद्र पुलिस विभाग में सिपाही है। वह सिविल लाइंस थाने में तैनात रहा है। तब तब आरोपी से अमित की मुलाकात हुई थी। अमित रोजगार की तलाश कर रहा था। तब शैलेंद्र ने उससे कहा कि वह सरकारी विभागों में कई लड़के और लड़कियों की नौकरी लगवा चुका है। शैलेंद्र ने अमित से भी कहा कि वह मलेरिया विभाग में उसकी नौकरी लगवा देगा। इसके लिए एक लाख रुपये खर्च होंगे। एक दिन शैलेंद्र और उसका साथी विजय सिंह उसे लखनऊ ले गए और वहां उसे मुरादाबाद मलेरिया विभाग का नियुक्ति पत्र दिला दिया।
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र मुरादाबाद में पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग में चेक कराया तो पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत आरोपियों से की तो वह रकम वापस करने के लिए तैयार हो गए। बीस हजार आरोपियों ने वापस भी कर दिए लेकिन 80 हजार रुपये वापस नहीं किए। पीड़ित ने अपनी रकम मांगी तो आरोपी उसे धमकाने लगे। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article