फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   In the month of July, the railways collected a fine of Rs 524 for every minute

जुलाई माह में रेलवे ने हर मिनट वसूला 524 रुपये जुर्माना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
In the month of July, the railways collected a fine of Rs 524 for every minute
मुरादाबाद। रेलवे ने जुलाई माह में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाकर जुर्माने से अच्छा राजस्व कमाया है। जुुलाई माह के 31 दिनों में 45 हजार 620 यात्रियों से कुल दो करोड़ 34 लाख 26 हजार 845 रुपये जुर्माना वसूला गया है। इस प्रकार हर मिनट एक यात्री से 524 रुपये जुर्माना वसूला गया है। रेलवे इस अभियान को बरकरार रखे हुए है, जिससे ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करन वालों पर लगाम लगाई जा सके।
विज्ञापन

अगस्त माह में बुधवार यानी चार अगस्त से यह अभियान फिर शुरू कर दिया जाएगा। ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग की जाएगी। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा का कहना है कि बिना टिकट यात्रा करने वालों के साथ-साथ मास्क न पहनने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाकर जुर्माना वसूला जा रहा है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि आरक्षण के अनुसार टिकट खरीदकर ही यात्रा करें साथ ही रेल परिसर में मास्क का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed