फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   In the hope of victory, Amrohis liked Kanth seat

जीत की आस में अमरोहियों को कांठ सीट आई रास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:47 AM IST
विज्ञापन
In the hope of victory, Amrohis liked Kanth seat
जिले की कांठ विधानसभा सीट अमरोहियों को रास आ रही है। यहां से चुने गए 17 विधायकों में से तीन विधायक अमरोहा जिले के रहने वाले रहे हैं। कमाल अख्तर से पहले कांठ विधानसभा सीट से पूर्व कैबिनेट मंत्री महबूब अली और चंद्रपाल सिंह विधायक बन चुके हैं।
विज्ञापन

कांठ विधानसभा क्षेत्र को करीब 25 वर्ष पहले मिनी छपरौली कहा जाता था। उस समय इस विधानसभा क्षेत्र में जाट मतदाताओं की संख्या अधिक थी। हालांकि 2008 में परिसीमन के बाद कांठ विधानसभा क्षेत्र का स्वरूप बदल गया। साथ ही जातिगत समीकरण भी बदल गए। इस बदलाव के बीच अब तक हुए 17 विधानसभा चुनावों में अमरोहियों को ये सीट रास आई है। जीत की आस लेकर कांठ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में मैदान में उतरे अमरोहा वालों को जीत मिली है। इस बार कमाल अख्तर तीसरे विधायक हैं, जो मूलरूप से अमरोहा के रहने वाले हैं। इससे पहले, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं अमरोहा के विधायक महबूब अली भी कांठ सीट पर जीत का परचम लहरा चुके हैं। इसके अलावा यहां से चौधरी चंद्रपाल सिंह दो बार विधायक चुने गए। वह कैबिनेट मंत्री भी बने थे।
विज्ञापन

कौन कब बना कांठ से विधायक
- चौधरी चंद्रपाल सिंह बीकेडी के टिकट पर वर्ष 1974 और 1989 में विधायक बने
- महबूब अली जनता पार्टी के टिकट पर वर्ष 1993 में विधायक बने
- कमाल अख्तर सपा के टिकट पर वर्ष 2022 में विधायक बने
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed