{"_id":"61a2869944336c57c1030eba","slug":"in-room-with-hands-and-feet-of-security-guard-tied-miscreants-took-away-the-copper-wire-bilari-news-mbd4108490154","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा गार्ड के हाथ पैर बांधकर कमरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा गार्ड के हाथ पैर बांधकर कमरे में
विज्ञापन
बिलारी में रेलवे के गोदाम में चोरी के बाद रात्रि गार्ड से पूछताछ करते सर्किल के सीओ
- फोटो : BILARI
बिलारी। थाना क्षेत्र के राजा का सहसपुर रेलवे जंक्शन के पास ढकिया नरू सब्जी मंडी में बने रेलवे की कंपनी के गोदाम से शुक्रवार रात बदमाश तांबे का तार लूट ले गए। साथ ही बदमाशों ने हाथ पैर बांधकर सुरक्षा गार्ड को कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ और कोतवाल ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। सुरक्षा गार्ड की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
बिलारी के राजा का सहसपुर रेलवे जंक्शन से संभल तक इलैक्ट्रिक ट्रेन चलाने के लिए रेलवे द्वारा लाइन बनवाई जा रही है। इलैक्ट्रिक लाइन बनवाने का ठेका रेलवे द्वारा नोएडा की एक कंपनी के पास है। कंपनी ने रेलवे जंक्शन के पास खाली जगह में अपना गोदाम बनाया है। इसी गोदाम की तार से चहारदीवारी की गई है। यहां सामान की रखवाली के लिए सुरक्षा गार्ड को कमरा बना दिया है। इसी गोदाम परिसर में तांबे के तार के बंडल रखे हैं।
शुक्रवार रात रेलवे कॉलोनी निवासी सुरक्षा गार्ड शाहिद ड्यूटी पर तैनात था। शाहिद के अनुसार, शुक्रवार आधी रात एक बजे वह अपने कमरे के आगे बैठकर अलाव ताप रहा था। इसी दौरान पीछे से तीन और सामने से दो बदमाश उसके पास आ गए। बदमाश उसे पकड़कर कमरे में ले गए। इसके बाद उसके हाथ पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया। शोर मचाने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान बदमाश चार बंडलों पर लिपटा लगभग 1300 मीटर लंबा तांबे का तार ले गए।
विज्ञापन
पीड़ित सुरक्षा गार्ड शाहिद ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि सुबह लगभग छह बजे उसकी मां महशर जहां उसके लिए चाय लेकर पहुंचीं। उन्होंने अपने पुत्र को आवाज दी। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह इसी गोदाम पर दिन में ड्यूटी करने वाले दूसरे सुरक्षा गार्ड सोनू के पास गईं। सोनू ने नोएडा की कंपनी के ओवर हैड इलैक्ट्रिक इंजीनियर अमित सरोज को इस मामले के बारे में जानकारी दी। बाद में इलैक्ट्रिक इंजीनियर सुरक्षा गार्ड सोनू और शाहिद की मां तीनों गोदाम परिसर में शाहिद के कमरे के पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि बाहर से दरवाजा खोलकर देखा तो शाहिद अंदर पड़ा हुआ कराह रहा था और उसके हाथ पैर बंधे हुए थे।
उन्होंने पुलिस को बताया कि तीनों ने हाथ पैर खोलकर शाहिद को बाहर निकाला। इसके बाद शाहिद ने घटनाक्रम का जानकारी दी। इंजीनियर अमित सरोज की सूचना पर कोतवाली प्रभारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरपीएफ के इंस्पेक्टर और जीआरपी के चौकी प्रभारी भी अपने अधीनस्थ स्टाफ के साथ जांच करने पहुंचे। यहां सीओ देशदीपक सिंह ने सुरक्षा गार्ड से घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की। सीओ ने बताया कि सुरक्षा गार्ड शाहिद की तहरीर पर तीन-चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
सुरक्षा गार्ड से दिनभर कई बार पुलिस ने की पूछताछ
बिलारी। गोदाम पर तैनात सुरक्षा गार्ड शाहिद से कोतवाली पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी ने कई बार पूछताछ की। पुलिस को जानकारी करने पर पता चला कि चार दिन पहले ही शाहिद को कंपनी ने रात्रि सुरक्षा गार्ड की जिम्मेदारी सौंपी थी। शाहिद के पिता सेवानिवृत्त रेलवेकर्मी हैं जबकि उसका भाई रेलवे में नौकरी पर तैनात है। यहां गार्ड का काम मिलने से पहले शाहिद टाइल्स और पत्थर बिछाने का काम करता था। संवाद
पुलिस ने किया सवाल, कंटीले तारों से बनी चहारदीवारी कूदना संभव नहीं
बिलारी। शाहिद द्वारा आधी रात के बाद बदमाशों के गोदाम में आने की जानकारी देने पर आरपीएफ और जीआरपी ने कई सवाल उठाए हैं। उसने आरपीएफ इंस्पेक्टर को बताया कि तीन बदमाश पूरब और दो उत्तर दिशा से चहारदीवारी कूदकर गोदाम के अंदर आए थे। गोदाम की चहारदीवारी काफी ऊंची बनी हुई है, जिसके ऊपर कंटीले तार भी बंधे हुए हैं। पुलिस के अनुसार, कंटीले तारों वाली चहारदीवारी को फांदकर बदमाशों का गोदाम के अंदर आना संभव नहीं है। संवाद
गोदाम के स्टॉक में रखे तार की जानकारी नहीं दे पाए कंपनी के अभियंता
बिलारी। सीओ देशदीपक सिंह ने जब कंपनी के इलैक्ट्रिक अभियंता अमित सरोज से गोदाम के स्टॉक में रखे तार के बंडलों की जानकारी ली तो वह यहां रखे बंडलों का स्टॉक का रिकॉर्ड सीओ को नहीं बता पाए। अभियंता ने अंतिम बार इलैक्ट्रिक वायर के बंडल कब देखे, इस बारे में भी वह कोई स्पष्ट जानकारी सीओ और कोतवाल को नहीं दे पाए। संवाद
गोदाम की सुरक्षा को लेकर कंपनी की लापरवाही भी सामने आई
बिलारी। ट्रेन चलने के लिए इलैक्ट्रिक लाइन बनाने वाली कंपनी द्वारा अपने गोदाम की सुरक्षा को लेकर लापरवाही भी सामने आई है। पुलिस पूछताछ के दौरान कंपनी के अभियंता ने यह भी जानकारी दी कि 15 दिन पहले भी गोदाम परिसर से इसी तरह से कुछ तार चोरी हुआ था। उस समय रात्रि में किसी सुरक्षा गार्ड की तैनाती न होने की वजह से एक मजदूर को ही देखभाल के लिए लगा दिया गया था। गोदाम परिसर में तांबे के कीमती तार के अनेक बंडल रखे हुए हैं, लेकिन उनकी कीमत के हिसाब से सुरक्षा को लेकर कंपनी के इंतजाम नाकाफी हैं। संवाद
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस : सीओ
बिलारी। पुलिस क्षेत्राधिकारी देशदीपक सिंह का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। कंपनी के अभियंता और सुरक्षा गार्ड से जानकारी करने पर कुछ विरोध आभासी बातें सामने आई हैं। घटना की सच्चाई तक पहुंचने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि यदि तार गोदाम से चोरी कर बाहर ले जाया गया तो किस वाहन का इस्तेमाल किया गया है। संवाद
गोदाम के पास रहती है रोशनी
बिलारी। सहसपुर जंक्शन के रेलवे की कंपनी के जिस गोदाम परिसर से तार चोरी हुआ है, वहां रात भर रोशनी रहती है। गोदाम के निकट ही रेलवे ओवरब्रिज और बिलारी का चीनी मिल है। इस समय गन्ने की पेराई का सीजन चलने से रात भर ओवरब्रिज के नीचे काफी चहलपहल रहती है। इस गोदाम के सामने ही ढकिया नरू गांव की सब्जी मंडी और लोगों का मुख्य प्रवेश मार्ग है। इस प्रवेश मार्ग पर भी आधी रात के बाद तक लोगों की आवाजाही रहती है। संवाद