फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   In Pakbara, the youth was kidnapped by his in-laws

Moradabad News: पाकबड़ा में युवक को ससुराल वालों ने किया अगवा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
In Pakbara, the youth was kidnapped by his in-laws
पाकबड़ा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

मुरादाबाद-दिल्ली हाईवे पर परिजनों को कार से लेने पहुंचे युवक का ससुरालियों ने सरेशाम मारपीट कर अपहरण कर लिया। सूचना मिलने पर पाकबड़ा और मझोला थाने की पुलिस जांच में जुट गई। कुछ देर बाद युवक को उसकी ससुराल से बरामद कर लिया।
कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव चक फाजलपुर निवासी कासिम की शादी 2019 में अमरोहा के जोया निवासी चांदनी के साथ हुई थी। 2020 में दोनों का तलाक हो गया था। चांदनी के परिजनों ने अमरोहा में कासिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। मंगलवार को उसी मुकदमे की अमरोहा कोर्ट में तारीख थी। कासिम के पिता साजिद, चाचा राशिद, मां रईसा और दोस्त नईम तारीख पर अमरोहा कोर्ट गए थे। चारों रोडवेज बस में सवार होकर शाम पांच बजे के आस पास पाकबड़ा में बस से उतरे थे। कासिम उन्हें कार से लेने आया था। कार में बैठकर घर लौटने लगे। इसी दौरान पीछे से कार में आए कासिम के ससुरालियों ने ओवर टेक करके रोक लिया। आरोप है कि कार रोकते हुए आरोपियों ने मारपीट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

बाद में कासिम को खींच कर कार में बैठा लिया और उसके अगवा करके ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर पाकबड़ा और मझोला थाने की पुलिस कासिम की तलाश में जुट गई एसएचओ पाकबड़ा सतेंद्र सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद का मामला है। युवक के परिजनों ने अपहरण की सूचना दी थी। हालांकि वह अपने ससुराल में ही मिल गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed