{"_id":"630d26ba0f372916ee71f900","slug":"in-moradabad-the-young-man-was-shot-by-a-friend-city-news-mbd439366498","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में युवक को साथी ने गोली से उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में युवक को साथी ने गोली से उड़ाया
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर के पीतल बस्ती स्थित पार्क में बैठे युवक अंशुमन प्रताप सिंह (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चलाने वाला पार्क में बैठे उसके साथियों में से ही कोई है। मृतक के पिता की तहरीर पर पांच युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।
मूलरूप से मूंढापांडे के महमूदपुर सुल्तानपुर निवासी विश्व प्रताप सिंह का परिवार कटघर थाना क्षेत्र स्थित पीतल बस्ती में टंकी के पास रहता है। विश्व प्रताप सिंह की गांव में खेतीबाड़ी है और वह शहर में रहकर टेंपो चलवाते हैं। एक पत्रिका का प्रकाशन भी करते हैं। उनका छोटा बेटा अंशुमन प्रताप सिंह उर्फ काका ने बारहवीं तक पढ़ाई की। इसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी।
एसपी सिटी ने बताया कि पीतल बस्ती के लोगों से पता चला है कि अंशुमन सोमवार शाम करीब सवा सात बजे टंकी वाले पार्क में बैठा था। वहां उसके साथ कुछ अन्य युवक बैठे थे, जो अक्सर पार्क में उसके साथ बैठते थे। अंशुमन के साथ उठने-बैठने वाले युवकों का उससे किसी बात को लेकर अचानक विवाद हो गया। इस बीच किसी ने सीने से सटाकर अंशुमन के गोली मार दी। गोली की आवाज से लोग उधर बढ़े तो युवक भाग गए।
विज्ञापन
इस बीच पहुंचे परिजन घायल अंशुमन को टेंपो से साईं अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी ने बताया कि मृतक के पिता ने पीतल बस्ती निवासी नकुल, सुभाष, अवनीश, रचित और सौरभ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।