{"_id":"69728f25e5a31c52500f7815","slug":"in-kanth-15-more-people-were-bitten-by-dogs-and-received-vaccinations-moradabad-news-c-277-1-smbd1007-112099-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कांठ में 15 और को कुत्तों ने काटा, लगवाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कांठ में 15 और को कुत्तों ने काटा, लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन
कांठ। दिन पर दिन बढ़ रहे आवारा कुत्तों के आतंक को लेकर जिम्मेदार पूरी तरह से मौन हैं, जिसका परिणाम है कि आवारा आतंक अब आमजन तक हावी होता जा रहा है। नगर व क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने 15 और लोगों को अपना शिकार बनाते हुए काटकर घायल कर दिया। सभी घायलों ने सीएचसी में एंटी रैबीज वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है।
सर्दी के इस मौसम में आवारा कुत्ते और उत्पाती बंदर खुंखार होते जा रहे हैं। यह बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। जिससे क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त है। इसी क्रम में आवारा कुत्तों के हमले से घायल कांठ नगर के मोहल्ला पृथ्वीगंज निवासी अली (5), पट्टीवाला की माही (12), मुकरपुरी की पूनम (25), मघी के विक्रम (48), कासमपुर के सौरभ (30), अगवानपुर के सद्दाम (35), हरिनूरपुर की गुलफ्शा (25), कुरी रवाना के महीपाल (10), मुजफ्फरपुर की प्रमिला (55), छजलैट की अंशिका (34), कांठ नगर के विशेष (38), नगर के महमूदपुरा के शिवकुमार (36), चकफेरी की माला (40), फोल्ड़ा पट्टी के अभिषेक (36), मैडेयो के विक्की (6) ने बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ पहुंचकर एंटी रैबीज वैक्सीन की पहली डोल लगवाई। इसके अलावा 20 घायलों को दूसरी, दस घायलों को तीसरी और पांच घायलों को एंटी रैबीज वैक्सीन की चौथी डोज लगाई गई। नगर निवासी राजकुमार सिंह, देवेंद्र सिंह, सनी कुमार, हेमंत कुमार, देवराज सिंह, अंकित शर्मा ने आवारा कुत्तों और उत्पाती बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
..फोटो 02