{"_id":"60d39aaa8ebc3e2d9d01b4a2","slug":"in-charge-minister-dr-mahendra-singh-will-remain-in-the-district-for-five-days-from-today-city-news-mbd393293427","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से पांच दिन जिले में रहेंगे प्रभारी मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से पांच दिन जिले में रहेंगे प्रभारी मंत्री
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रदेश के सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री और जिला प्रभारी मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह 24 जून की रात यहां पहुंचेंगे और 28 तक जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मंत्री के निजी सचिव विजय कुमार ने बताया कि प्रभारी मंत्री लखनऊ से ट्रेन द्वारा 24 जून की रात 11:05 बजे मुरादाबाद पहुंचेंगे। वे रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। 25 जून को विकास खंड डिलारी में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण व विकास योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। प्रभारी मंत्री विकास खंड परिसर में पौधारोपण भी करेंगे।
इसके बाद शाम तीन बजे प्रभारी मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ब्लॉक ठाकुरद्वारा में भी समीक्षा बैठक, पौधारोपण, वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण आदि कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रभारी मंत्री इस दौरान जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद रात्रि विश्राम सर्किट हाउस मुरादाबाद में करेंगे। प्रभारी मंत्री 26 जून को ब्लॉक भगतपुर और मूंढापांडे में समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान मंत्री कोरोना संक्रमित परिवारों से भी मिलेंगे।
विज्ञापन
27 जून को प्रभारी मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ब्लॉक बिलारी कुंदरकी में विभिन्न कार्यक्रमों में रहेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस, मुरादाबाद में करेंगे। इसके बाद 28 जून को प्रभारी मंत्री छजलैट में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, पौधारोपण, मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक और कोरोना संक्रमित परिवारों से मिलेंगे। इसके बाद का कार्यक्रम प्रभारी मंत्री के निर्देशानुसार जारी किया जाएगा।