{"_id":"69d41aecfcaab35566020efd","slug":"in-badminton-the-pair-of-khurshid-and-mohan-of-kanth-won-kanth-news-c-277-1-smbd1007-113101-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बैडमिंटन में कांठ के खुर्शीद और मोहन की जोड़ी जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बैडमिंटन में कांठ के खुर्शीद और मोहन की जोड़ी जीती
Tue, 07 Apr 2026 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
कांठ। डग आउट बैटमिंटन एकेडमी के तत्वावधान में उत्तराखंड के कोटद्वार में हुई दो दिवसीय बैटमिंटन प्रतियोगिता में कांठ केखिलाड़ी खुर्शीद अहमद और मोहन विश्नोई की जोड़ी ने फाइनल में कोटद्वार टीम के दया किशन सेनवाल व संजीव खत्री को पराजित कर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। कांठ के कृष्णावती बैटमिंटन क्लब की ओर से खिलाड़ी खुर्शीद अहमद और मोहन विश्नोई ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। इस दो दिवसीय बैटमिंटन टूर्नामेंट में कांठ की टीम के साथ ही नजीबाबाद, नोएडा, धामपुर, चांदपुर, हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, कोटद्वार आदि टीमों ने भी प्रतिभाग किया। कृष्णावती बैटमिंटन क्लब के खिलाड़ियों ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान उनकी टीम के खुर्शीद अहमद और मोहन विश्नोई की जोड़ी ने फाइनल में कोटद्वार टीम के दया किशन सेनवाल व संजीव खत्री को 21-16 और 21-17 के अंतर से पराजित किया।
दोनों के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर इन्हें मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र रावत और अर्जुन सिंह विष्ट ने ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया गया। खुर्शीद अहमद और मोहन विश्नोई के कांठ पहुंचने पर कृष्णावती बैटमिंटन क्लब के द्वारा दोनों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर अरुण मित्तल, अनिल विश्नोई, अमित विश्नोई, अभय विश्नोई, इरशाद राणा, नवदीप शर्मा, रोमी माहेश्वरी, गौरव विश्नोई, सोहन विश्नोई आदि रहे।